Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले पर अरविंदर सिंह लवली ने AAP पर कसा तंज

Untitled design (84)

Swati Maliwal: आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर उनके साथ मारपीट हुई है। इस घटना पर बीजेपी नेता अरविंदर सिंह लवली का बयान सामने आया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अगर ऐसा हुआ है तो ये शर्मनाक और निंदनीय है।

अरविंदर सिंह लवली ने साधा निशाना

बीजेपी नेता अरविंदर सिंह लवली का कहना है, ”अगर ये घटना हुई है और स्वाति मालीवाल के साथ ऐसा व्यवहार हुआ है तो ये निंदनीय और शर्मनाक है। इससे भी ज्यादा शर्मनाक ये है कि ये पहली बार नहीं है… जो दे रहे थे दो दिन पहले राष्ट्र को दी गई 10 गारंटियों में लोगों की अपने ही घरों में सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है…”

भाजपा कर रही जांच की मांग

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ऐसे हैं, जिन्होंने पहले आवास पर बुलाकर अपनी सरकार के मुख्य सचिव को पिटवाया और अब अपनी पार्टी की महिला सांसद के साथ हिंसा करवाई। वीरेंद्र सचदेवा ने आगे कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए। इससे पूरा सच समने आएगा।

दिल्ली पुलिस ले मामले का संज्ञान

पश्चिमी दिल्ली प्रत्याशी और प्रदेश भाजपा महामंत्री कमलजीत सेहरावत ने भी मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि दिल्ली पुलिस को इस मामले का संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज करना चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया तो महिलाओं का विश्वास कानून से उठ जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि यह पार्टी महिलाओं की सुरक्षा की क्या गारंटी देगी। सीएम निवास से स्वाती को घबरा कर पैदल निकलते देखना काफी शर्मनाक है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग