Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

ट्रेन में सफर के दौरान टिकट गुम या फट गया हो तो करें ये काम

INDIAN RAILWAY | RAIL TICKET | TTE | SHRESHTH BHARAT

भारतीय रेलवे द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2023-24 के भारतीय रेलवे में यात्रियों की संख्या 648 करोड़ थी। आपने भी कई बार रेलवे में सफर किया होगा। लेकिन, अगर आप ट्रेन में सफर कर रहे हैं और आपका रेलवे का टिकट गुम हो जाए तो आप क्या करेंगे। आज हम आपके लिए लाए हैं खास जानकारी।

टिकट गुम होने पर टीटीई देगा डुप्लीकेट टिकट

भारतीय रेलवे के मुताबिक, अगर आप ट्रेन में सफर में कर रहे हैं और आपका टिकट गुम हो जाता है, तो आपको चिंता करने की जरुरत नहीं है। नियमों के मुताबिक, रेल का टिकट गुम होने की स्थिति में आपको रेल के टीटीई को इस मामले में जानकारी देनी होगी, जिसके बाद टीटीई आपको एक डुप्लीकेट टिकट बना कर दे देगा।

अगर टीटीई द्वारा आपको डुप्लीकेट टिकट जारी किया जाता है, तो इसके लिए आपको रेलवे को पेमेंट करना होगा। अब आपके दिमाग में सवाल यह आता है कि टीटीई आपसे डुप्लीकेट टिकट के लिए कितना पैसा लेगा, तो आपको बता दें कि अगर आप स्लीपर क्लास या सेकेंड क्लास से सफर कर रहे हैं, तो डुप्लीकेट टिकट के लिए 50 रुपये चार्ज देना होगा। बाकी अन्य क्लास के लिए आपको 100 रुपये तक का चार्ज देना पड़ सकता है। वहीं, अगर ट्रेन में सफर करते समय आपका टिकट फट जाए तो आप अपने किराए का 25 प्रतिशत पेमेंट करके दूसरा टिकट ले सकते हैं।

देश की जीवन रेखा है भारतीय रेलवे

भारतीय रेलवे को देश की जीवन रेखा के रूप में भी जाना जाता है। रेलवे की ओर से रोजाना लगभग 13 हजार रेलगाड़ियों का संचालन किया जाता है, जिसमें लाखों यात्री सफर करते हैं। भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है, जो देश के अलग-अलग क्षेत्रों को एक साथ जोड़ता है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल