श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

गिरफ्तार होंगे अरविंद केजरीवाल! आम आदमी पार्टी ने जताई चिंता

DELHI | CM ARVIND KEJRIWAL | CBI | ED | SHRESHTH BHARAT |

आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि आने वाले 2-3 दिनों में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया जा सकता है। आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि उनको जानकारी मिली है कि जल्द ही केजरीवाल को गिफ्तार किया जाएगा। साथ ही आम आदमी पार्टी की ओर से आरोप लगाया गया कि लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार उनके खिलाफ ये कार्रवाई कर रही है।

ED दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लगातार समन भेज रही है, अभी तक केजरीवाल को सात समन भेजे जा चुके हैं। इसी बीच आप नेताओं ने दावा किया है कि शुक्रवार यानी आज किसी भी समय अरविंद केजरीवाल को नोटिस भेजा जा सकता है।

आगामी लोकसभा चुनावो में अब कुछ ही महीने बचे हैं। सभी राजनीतिक दल चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। कुछ समय पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन नहीं होगा। लेकिन आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो गया है। वहीं, दोनों पार्टियों के गठबंधन होते ही दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी का सांतवा समन मिला है।  खबर यह भी है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के लिए सीबीआई भी कदम बढ़ा रही है।

केजरीवाल की गिरफ्तारी की खबर के बाद आप नेताओं ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर जोरदार हमला किया है। आप नेता संदीप पाठक, दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि बीजेपी पहले ED के जरिए हमें डराने की कोशिश कर रही थी, अब वो CBI के जरिए ये काम कर रही है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अगले दो से तीन दिन में अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया जा सकता है।

सौरभ भारद्वाज ने दावा करते हुए कहा, ‘अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने के लिए सीआरपीसी की धारा 41ए का इस्तेमाल किया जाएगा। आज या तो दिन में या शाम में वो नोटिस केजरीवाल जी को आ जाएगा और उसके बाद सीबीआई भी ईडी के साथ अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की कोशिश तेज कर देगी। हमारी सूचना है कि आने वाले 2-3 दिन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। उसी तरह गिरफ्तारी होगी जैसे मनीष सिसौदिया और विजय नायर को गिरफ्तार किया गया था।’


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Akhilesh Yadav
महाकुंभ भगदड़ पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा, की 5 बड़ी मांगे
CM Yogi Adityanath (2)
महाकुंभ भगदड़ पर सीएम योगी का बयान आया सामने, जानें क्या कहा?
Mahakumbh Stampede
महाकुंभ में भगदड़ के बाद हेलिकॉप्टर से निगरानी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CM Yogi Adityanath (1)
MahaKumbh 2025: अफवाह पर ध्यान न दें, सीएम योगी ने श्रद्धालुओं से की अपील
Mahakumbh 2025 (3)
प्रयागराज महाकुंभ में कैसे मची भगदड़, पढ़ें पूरी खबर
Maha Kumbh 2025 (4)
मौनी अमावस्या महाकुम्भ का सबसे बड़ा पर्व क्यों? जानिए सनातन का सबसे बड़ा रहस्य