Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

केजरीवाल ने लगाई SC में गुहार, अंतरिम जमानत 7 दिन बढ़ाने की मांग

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी अंतरिम जमानत को सात दिन बढ़ाने की मांग की है। केजरीवाल की ओर से PET-CT स्कैन के साथ कई दूसरे टेस्ट कराने की बात कही है। केजरीवाल की इस याचिका को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है।
Arvind Kejriwal | Supreme Court | shreshth bharat |

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में अपनी अंतरिम जमानत को सात दिन बढ़ाने की मांग की है। केजरीवाल की ओर से PET-CT स्कैन के साथ कई दूसरे टेस्ट कराने की बात कही है। केजरीवाल की इस याचिका को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है।

आपको बता दें, 10 मई को सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को एक जून तक के लिए अंतरिम जमानत दी थी। जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच ने अंतरिम जमानत का आदेश पारित करते हुए कहा था कि लोकसभा चुनाव इस साल की सबसे महत्वपूर्ण घटना है।

सुप्रीम कोर्ट में ईडी के विरोध के बावजूद सुप्रीम कोर्ट से केजरीवाल को जमानत मिल गई, लेकिन केजरीवाल को ये जमानत कुछ शर्तों के साथ मिली थी। आइए जानते हैं इन शर्तों के बारे में…

केस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे केजरीवाल

अंतरिम जमानत के दौरान कोर्ट ने ये शर्त रखी कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कथित शराब घोटाला मामले में अपनी भूमिका को लेकर को कोई भी टिप्पणी नहीं कर सकेंगे।

किसी भी गवाह से नहीं करेंगे बात

अंतरिम जमानत पर ईडी के विरोध जताने के बात भी सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 1 जून तक की जमानत दी है, लेकिन इस दौरान केजरीवाल अपने केस से संबंधित किसी भी गवाह से न मिलेंगे और न ही बातचीत कर पाएंगे।

किसी भी फाइल पर नहीं कर सकेंगे साइन

इतना ही नहीं कोर्ट ने ये भी शर्त रखी है कि इस दौरान अरविंद केजरीवाल को केस से जुड़े किसी भी आधिकारिक दस्तावेज से दूर रखा जाएगा और वो उनपर साइन नहीं कर पाएंगे। बता दें कि कथित शराब घोटाला शराब घोटाला मामले में 21 मार्च को केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार किया था।

Read More: AAP नेताओं पर मेरे खिलाफ गंदी बातें बोलने का दबाव: स्वाति मालीवाल

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती