श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से हारे, BJP के प्रवेश वर्मा ने दी मात

Delhi Chunav Result: नई दिल्ली विधानसभा सीट पर AAP के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हार गए हैं। बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा को यहां से जीत मिली है।

Delhi Chunav Result: नई दिल्ली विधानसभा सीट पर AAP के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हार गए हैं। बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा को यहां से जीत मिली है। प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को 3180 वोटों से हराया है। वहीं प्रवेश वर्मा को 25057 वोट मिले हैं, तो वहीं केजरीवाल को 22057 वोट मिले हैं।

वहीं, परवेश वर्मा अमित शाह से मिलने उनके आवास पहुंचे।

नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा की बहन रचना सिंधु ने कहा, “मैं खुश हूं – एक बड़ी बहन के तौर पर। मैं खुश हूं और क्षेत्र की महिलाएं भी खुश हैं क्योंकि उन्होंने प्रवेश पर भरोसा दिखाया है। हमने उन इलाकों में काम किया जहां हमें डोर-टू-डोर अभियान चलाने की जरूरत थी। दिल्ली में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं – तो वे मुफ्त बस सेवा का क्या करेंगी? महिलाओं को भाजपा में उम्मीद दिखी।”

पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, मंत्री सौरभ भारद्वाज, नेता सत्येंद्र जैन सहित AAP के शीर्ष नेतृत्व सभी अपनी-अपनी सीटों से पीछे चल रहे हैं।

भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा, “दिल्ली में बनने जा रही यह सरकार पीएम मोदी के विजन को दिल्ली में लेकर आएगी। मैं इस जीत का श्रेय पीएम मोदी को देता हूं। मैं दिल्ली की जनता का शुक्रिया अदा करता हूं। यह पीएम मोदी और दिल्ली की जनता की जीत है।”

इससे पहले आज, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने पीएम मोदी के शासन के अच्छे मॉडल को चुना है और अरविंद केजरीवाल के बुरे मॉडल को खारिज कर दिया है क्योंकि शुरुआती रुझानों में दिल्ली चुनाव के नतीजों में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Arvind Kejriwal on Delhi Election Result
'विपक्ष में रचनात्मक...' अरविंद केजरीवाल ने जनता का जनादेश किया स्वीकार
Arvind Kejriwal (1)
Delhi Election Result 2025: केजरीवाल को दिल्ली ने कर दिया 'फ्री'!
Yogesh Gupta Arrest
GST आयुक्त की बड़ी कार्रवाई, धोखाधड़ी मामले में योगेश गुप्ता गिरफ्तार
Delhi Secretariat Sealed
AAP की हार के बीच दिल्ली सचिवालय हुआ सील, जानें पूरा मामला
Delhi Election
दिल्ली चुनाव में BJP ने रचा इतिहास, 27 साल बाद बनेगी सरकार
atishi
कालकाजी विधानसभा से आतिशी को मिली जीत, BJP के रमेश बिधूड़ी हारे