Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दिल्ली चुनाव में BJP ने रचा इतिहास, 27 साल बाद बनेगी सरकार

Delhi Election

Delhi Election Results 2025: दिल्ली चुनाव के नतीजे साफ हो गए हैं। भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है। वहीं, दिल्ली के भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ता जीत का जश्न मना रहे है। कार्यकर्ताओं में अलग ही जोश देखने को मिल रहा है। दरअसल, भाजपा दिल्ली में 27 साल बाद अपनी सरकार बनाएगी। इसके साथ ही नई दिल्ली से परवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को हराया है।

आम आदमी पार्टी के कौन से बड़े-बड़े नेता हारे?

  • नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल हारे
  • जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदिया हारे
  • ग्रेटर कैलाश सीट से सौरभ भारद्वाज हारे
  • राजेंद्र नगर सीट से दुर्गेश पाठक हारे
  • शकूरबस्ती सीट से सत्येंद्र जैन हारे
  • मालवीय नगर सीट से सोमनाथ भारती हारे

दिल्ली में भाजपा कार्यालय के बाहर जश्न का माहौल है क्योंकि चुनाव आयोग के दिल्ली के चुनाव में सामने आ रहे रुझानों में पार्टी दो तिहाई बहुमत के साथ राष्ट्रीय राजधानी में वापसी करती दिख रही है।

साथ ही दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा पार्टी कार्यकर्ताओं के जश्न में शामिल हुए। इस मौके पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि, “दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा जताया है। यह हमारे और दिल्ली की जनता के लिए बहुत बड़ी जीत है। वह (प्रधानमंत्री मोदी) शाम को पार्टी मुख्यालय आएंगे।”

दिल्ली चुनाव पर राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा, “अगर हम इतिहास देखें तो अगर किसी महिला के साथ कुछ गलत होता है तो भगवान ने ऐसा करने वालों को सजा दी है। जल प्रदूषण, वायु प्रदूषण और सड़कों की हालत जैसे मुद्दों की वजह से ही अरविंद केजरीवाल खुद अपनी सीट हार गए हैं। उन्हें (आप) लगता है कि वे झूठ बोल सकते हैं और लोग उन पर विश्वास कर लेंगे। लोगों को वही करना चाहिए जो वे कहते हैं लेकिन हमारा (आप) नेतृत्व यह भूल गया और जो वे कहते थे उससे भटक गया। मैं भाजपा को बधाई देता हूं। लोगों ने उन्हें उम्मीद के साथ वोट दिया है और उन्हें इसे पूरा करने के लिए काम करना चाहिए।”

सीएम के चेहरे पर नई दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार परवेश वर्मा ने कहा, “हमारी पार्टी में विधायक दल (सीएम का चेहरा) तय करता है और फिर पार्टी नेतृत्व उस पर मुहर लगाता है। इसलिए पार्टी का फैसला सभी को स्वीकार्य होगा। वे आगे कहते हैं, “मैं नई दिल्ली के मतदाताओं, लाखों मेहनती कार्यकर्ताओं और पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं। यह सही मायने में उनकी जीत है। लोगों ने उन पर अपना भरोसा जताया है। हमारी प्राथमिकता महिलाओं को 2500 रुपये देना, भ्रष्टाचार की जांच के लिए एसआईटी बनाना, यमुना रिवरफ्रंट, प्रदूषण कम करना, ट्रैफिक जाम कम करना होगा। हम ऐसी राजधानी बनाएंगे जिस पर सभी को गर्व होगा।”

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग