Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

7,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे पीएम मोदी

12

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र और गोवा का दौरा करेंगे। पीएम मोदी गोवा में 37वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन सहित कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। साथ ही महाराष्ट्र में 7,500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।

“दर्शन कतार परिसर” का उद्घाटन

PMO के मुताबिक पीएम मोदी महाराष्ट्र के शिरडी में श्री साईंबाबा मंदिर में पूजा-अर्चना करके अपने दौरे की शुरुआत करेंगे और इसके नए “दर्शन कतार परिसर” का उद्घाटन करेंगे। “दर्शन कतार परिसर” की आधारशिला पीएम मोदी ने अक्टूबर 2018 में रखी थी। यह एक अत्याधुनिक मेगा इमारत है। इसका उद्देश्य भक्तों के लिए आरामदायक वेटिंग एरिया प्रदान करना है। यह 10 हजार से अधिक भक्तों की संचयी बैठने की क्षमता वाले कई प्रतीक्षा हॉलों से सुसज्जित है।

7,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन

पीएम मोदी निलवंडे बांध का “जल पूजन” करेंगे और बांध का एक नहर नेटवर्क देश को समर्पित करेंगे। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इससे पानी के पाइप वितरण नेटवर्क की सुविधा से सात तहसीलों (अहमदनगर जिले के छह और नासिक जिले का एक) के 182 गांवों को लाभ होगा। बयान में कहा गया है कि लगभग 5,177 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किए जा रहे निलवंडे बांध का विचार पहली बार 1970 में आया था। इसके बाद पीएम मोदी शिरडी में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में स्वास्थ्य, रेल, सड़क और तेल एवं गैस जैसे क्षेत्रों में लगभग 7,500 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

किसानों को हर साल 6 हजार रुपए की मदद 

पीएम मोदी ‘नमो शेतकारी महासम्मान निधि योजना’ की शुरुआत करेंगे। इस योजना के जरिए राज्य में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे 86 लाख से अधिक किसानों को हर साल 6000 रुपए की अतिरिक्त मदद दी जाएगी। यहां पीएम लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड भी बांटेंगे।

गोवा में 37वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन 

महाराष्ट्र दौरा खत्म करने के बाद पीएम मोदी गोवा के मडगांव में पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 37वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे। वह खेलों में भाग लेने वाले एथलीटों को भी संबोधित करेंगे। गोवा पहली बार राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी कर रहा है। राष्ट्रीय खेल 26 अक्टूबर से 9 नवंबर तक आयोजित किए जाएंगे और इसमें 28 स्थानों पर 43 से अधिक खेल विधाओं में देश भर से 10 हजार से अधिक एथलीट भाग लेंगे।

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार