Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

हरित क्रांति के जनक एमएस स्वामीनाथन का निधन

11

भारत में हरित क्रांति के जनक एमएस स्वामीनाथन का 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। भारत में हरित क्रांति की शुरूआत करने वाले स्वामीनाथन ने चेन्नई में आखिरी सांस ली। भारत के एक लोकप्रिय कृषि वैज्ञानिक स्वामीनाथन ने सबसे पहले गेहूं की एक बेहतरीन किस्म को पहचाना और स्वीकार किया। इसके कारण भारत में गेहूं के उत्पादन में भारी वृद्धि हुई। स्वामीनाथन को कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। इनमें पद्मश्री (1967), पद्मभूषण (1972), पद्मविभूषण (1989), मैग्सेसे पुरस्कार (1971) और विश्व खाद्य पुरस्कार (1987) महत्वपूर्ण हैं।

स्वामीनाथन ने किसानों की दशा को सुधारने और कृषि को बढ़ावा देने के लिए सिफारिशें की थीं, लेकिन अब तक उनकी ये सिफारिशें पूरी तरह से लागू नहीं हो पाई हैं। किसान बार-बार आंदोलनों के जरिए स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मांग करते रहे हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वामीनाथन के निधन पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, “स्वामीनाथन जी के निधन से दुख पहुंचा है। देश के इतिहास के इस बेहद अहम काल के दौरान कृषि क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व कार्यों ने करोड़ों लोगों की जिंदगी बदल दी और देश में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Uttar Pradesh
देवरिया में तिरंगा यात्रा के दौरान मचा हड़कंप, तेज धूप और डिहाइड्रेशन से बिगड़ी 40 से अधिक छात्राओं की तबीयत
SAD chief Sukhbir Badal Attacked
जेड प्लस सुरक्षा के बावजूद सुखबीर बादल पर हमला, हाथ में लगी चोट; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, PM मोदी समेत नेताओं ने की निंदा
Rahul Gandhi
NEET-UG विवाद पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, छात्रों की आवाज दबाने का लगाया आरोप
ABVP Nationwide Protest
JPSC-JSSC परीक्षा में कथित धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षाएं रद्द कर दोबारा कराने की मांग
Haldwani Shuddhikaran Row
Haldwani Shuddhikaran Row: हल्द्वानी में खड़गे के भाषण के बाद ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने जांच का दिया भरोसा
80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम