श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

स्वर्ण मंदिर पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

3

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर का दौरा किया। स्वर्ण मंदिर में प्रार्थना के बाद उन्होंने ‘कार सेवा’ में भी हिस्सा लिया। राहुल गांधी पार्टी के बाकि सदस्यों और गुरुद्वारा के स्वयंसेवकों के साथ बर्तन धोते हुए दिखाई दिए। अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में अरदास के लिए पहुंचे, अपने सिर को नीले रंग कपड़े से ढंककर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने स्वर्ण मंदिर के गर्भगृह में मत्था टेका। प्रार्थना के बाद वे सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था अकाल तख्त गए और श्रद्धालुओं के झूठे पानी के बर्तनों को साफ करके ‘सेवा’ भी की। राहुल गांधी ने कहा कि, ”वे शहर में ही रात बिताएंगे।” पंजाब कांग्रेस के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने बताया कि राहुल गांधी शहर के निजी दौरे पर हैं। वारिंग ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राहुल गांधी सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेकने के लिए अमृतसर साहिब आए हुए हैं। यह उनकी निजी, आध्यात्मिक यात्रा है। हमें उनकी निजता का सम्मान करना चाहिए। सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वे इस यात्रा के लिए न आएं। आप सभी अपने उत्साहपूर्वक समर्थन के साथ अगली बार उनसे मिल सकते हैं। ”

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Nasrapur Rape-Murder Case
नसरापुर रेप-मर्डर केस में अदालत का ऐतिहासिक निर्णय, उपमुख्यमंत्री शिंदे ने फांसी की सजा वाले फैसले की सराहना की
Noida Fire Accident
Noida Fire Accident: नोएडा की हाईराइज सोसाइटी में भीषण आग, 21वीं मंजिल पर AC ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी; सीएम योगी ने लिया संज्ञान
Himachal Weather
Himachal Weather: रातभर की बारिश से शिमला का मौसम हुआ खुशनुमा, पर्यटकों की बढ़ी रौनक; अगले दिनों में भारी बारिश की संभावना
West Bengal UCC
West Bengal UCC: पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने की तैयारी तेज, आज सरकार बताएगी पूरा रोडमैप; गुजरात-उत्तराखंड मॉडल पर होगा अमल
Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ