श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दिल्ली पुलिस ने News click से जुड़े पत्रकारों को हिरासत में लिया

4

चीन से फंडिंग मिलने के आरोपों के चलते दिल्ली पुलिस ने न्यूज पोर्टल News click से जुड़े कई पत्रकारों को हिरासत में ले लिया है। पत्रकारों और परिसरों  के 30 से ज्यादा ठिकानों की तलाशी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने की है। इस रेड में स्पेशल सेल के 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी शामिल हैं। रेड के दौरान इसमें स्पेशल सेल के साथ अर्धसैनिक बल के जवान भी हैं। ये जवान सुरक्षा के लिहाज से स्पेशल सेल की टीम के साथ हैं।

UAPA  द्वारा की गई छापेमारी के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि “मुझे इसको न्यायोचित ठहराना ठीक नहीं लगता। अगर किसी ने गलत किया है तो उस पर जांच एजेंसियां काम करती हैं। यह कहीं नहीं लिखा कि अगर आपके पास गलत तरह से पैसा आया होगा, आपत्तीजनक कार्य हुआ होगा तो उस पर जांच एजेंसी काम नहीं कर सकती। जांच एजेंसियां स्वतंत्र हैं और वे अपनी कार्रवाई नियमों को देखकर करती हैं।”

दिल्ली पुलिस की न्यूजक्लिक कार्रवाई पर बीजेपी नेता आरपी सिंह ने कहा, “अगर कोई संस्था अपने पैसे का इस्तेमाल करके चीन का एजेंडा चलाती है, तो इसकी अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। उनके (न्यूजक्लिक) खिलाफ पहले से ही जांच चल रही थी। वे चीन को बढ़ावा देने और भारत को बदनाम करने के लिए चीन के पैसे का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी जो विदेशों से पैसा ले रहे हैं और भारत के खिलाफ काम कर रहे हैं।”

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Nasrapur Rape-Murder Case
नसरापुर रेप-मर्डर केस में अदालत का ऐतिहासिक निर्णय, उपमुख्यमंत्री शिंदे ने फांसी की सजा वाले फैसले की सराहना की
Noida Fire Accident
Noida Fire Accident: नोएडा की हाईराइज सोसाइटी में भीषण आग, 21वीं मंजिल पर AC ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी; सीएम योगी ने लिया संज्ञान
Himachal Weather
Himachal Weather: रातभर की बारिश से शिमला का मौसम हुआ खुशनुमा, पर्यटकों की बढ़ी रौनक; अगले दिनों में भारी बारिश की संभावना
West Bengal UCC
West Bengal UCC: पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने की तैयारी तेज, आज सरकार बताएगी पूरा रोडमैप; गुजरात-उत्तराखंड मॉडल पर होगा अमल
Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ