Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

राजस्थान चुनाव में पति-पत्नी और जीजा-साली आमने-सामने

15

राजस्थान विधानसभा चुनाव में दो सीटों पर रोमांचक मुकाबला होगा। यहां एक सीट पर पति-पत्नी आमने-सामने चुनाव मैदान पर खड़े हैं तो दूसरी सीट पर जीजा-साली के बीच मुकाबला होगा। सीकर जिले की दांतारामगढ़ सीट से कांग्रेस ने वीरेंद्र सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। वे वर्तमान में भी विधायक हैं। वीरेंद्र सिंह के खिलाफ उनकी पत्नी डॉ. रीटा चुनाव मैदान में उतरी हैं। रीटा को जन नायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने टिकट दिया है। रीटा करीब एक महीने पहले जेजेपी में शामिल हुईं और पिछले दिनों उन्हे प्रत्याशी घोषित किया गया है। रीटा पहले कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहती थी लेकिन कांग्रेस नेतृत्व ने वीरेंद्र को ही फिर प्रत्याशी बनाने का संकेत दिया तो रीटा जेजेपी में शामिल हो गई।

धौलपुर शहर सीट से जीजा और साली आमने-सामने चुनाव मैदान में खड़े है। धौलपुर से कांग्रेस ने शोभारानी कुशवाहा को टिकट दिया है। 2018 में शोभारानी ने भाजपा के टिकट पर चुनाव जीता था लेकिन बाद में राज्यसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा से बगावत की थी। इस कारण भाजपा ने उन्हे पार्टी से निष्कासित कर दिया। शोभारानी पिछले एक साल से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के संपर्क में थीं और पार्टी ने पिछले सप्ताह उन्हे टिकट दे दिया। वहीं भाजपा ने डॉ. शिवचरण कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया है। शिवचरण शोभारानी के जीजा हैं। शिवचरण दो महीने पहले तक कांग्रेस में थे। कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने की बात पक्की होने पर उन्होंने भाजपा नेतृत्व से संपर्क किया और चुनाव मैदान में उतर गए ।

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट