श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

भारत सरकार ने कनाडा में रह रहे भारतीय छात्रों के लिए जारी की एडवाइजरी

90

केंद्रीय सरकार ने कनाडा में रहने वाले भारतीय नागरिकों खासतौर पर छात्रों के लिए एक एडवाजरी जारी की है। भारत सरकार की यह एडवाइजरी कनाडा के लिए करारा जवाब है ।

भारत सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है ,कि कनाडा में बढ़ती भारत विरोधी गतिविधियों और राजनीतिक रूप से समर्थित घृणित अपराधों और हिंसा को देखते हुए कनाडा में मौजूद या जाने का विचार कर रहे भारतीय नागरिकों के लिए अत्यधिक सावधानी बरतने को कहा गया है ।

एडवाइजरी में आगे कहा गया है, “हाल की धमकियों में भारतीय राजनयिकों और भारतीय समुदाय को टारगेट किया गया है। इन धमकियों में उन लोगों को खासतौर से टारगेट किया गया है जो भारत विरोधी एजेंडे की आलोचना करते हैं। इसलिए भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे कनाडा के उन क्षेत्रों और संभावित स्थानों की यात्रा करने से बचें जहां ऐसी घटनाएं हुई हैं।

एडवाइजरी में कहा गया है कि कनाडा में बिगड़ते सुरक्षा माहौल को देखते हुए भारतीय छात्रों को अत्यधिक सावधानी बरतने और सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। कनाडा में रह रहे भारतीय नागरिक और छात्र ओटावा स्थित भारतीय उच्चायोग या टोरंटो और वैंकूवर स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावासों की वेबसाइटों या MADAD पोर्टल Madad.gov.in के माध्यम से खुद को जरूर रजिस्टर्ड करवा लें।

बीते दो दिनो में भारत ने दो बार कनाडा की हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दिया है। कनाडा ने पहले खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या में भारत की संलिप्तता का आरोप लगाते हुए भारत के एक वरिष्ठ राजनयिक को निष्कासित करने का आदेश दिया जिसके बाद ‘जैसे को तैसा’ की नीति के तहत भारत ने भी कनाडा के एक वरिष्ठ डिप्लोमैट को पांच दिन के अंदर कनाडा वापस जाने का आदेश दे दिया।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज