श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

फरार मोनू मानेसर आया पुलिस गिरफ्त में

monu

आठ महीने से फरार चल रहे गौरक्षक मोनू मानेसर को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मोनू मानेसर पर भिवानी में दो मुस्लिम युवकों को जिंदा जलाने का आरोप है. 8 महीने पहले राजस्थान के भरतपुर जिले के रहने वाले दो भाइयों नासिर और जुनैद को ज़िंदा जलाने से पूरे हरियाणा राजस्थान पंजाब में बड़कंप मच गया था. मामले पर जमकर सियासत भी हुई थी. उन्ही दोनों भाइयों की हत्याकांड में मोनू मानेसर का नाम सामने आया था और वो तभी से फरार चल रहा था. हालांकि वो बार-बार दोनों भाइयों की हत्या मामले में खुद को निर्दोष बोलता आया है. अब खबर ये मिल रही है कि मोनू मानेसर को उसी के गांव मानेसर से पकड़ा गया है और जल्द ही उसे राजस्थान पुलिस के हवाले किया जाएगा. आपको बता दें 16 फरवरी, 2023 को हरियाणा के भिवानी में बोलेरो गाड़ी में दो जली हुई लाशें मिलीं थीं. जांच में पता चला था कि ये लाशें राजस्थान के भरतपुर जिले के घाटमिका गांव के जुनैद और नासिर की थीं. हरियाणा के कई गो-रक्षकों पर दोनों भाइयों की हत्या का आरोप लगा था जिनमें सबसे चर्चित नाम मोनू मानेसर उर्फ मोहित यादव का था. हाल ही में नूंह में हुए दंगों में भी मोनू मानेसर का नाम काफी उछला था जिसके बाद मुस्लिम पक्ष के लोगों ने मोनू मानेसर की गिरफ्तारी की मांग उठाई थी.

पूरी खबर के लिए विडियो देखें-

 

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Women Wrestlers Sexual Harassment Case
महिला पहलवान यौन उत्पीड़न केस: बृजभूषण की अंतिम दलीलें पूरी, फैसले के करीब पहुंचा मामला
Ram Mandir Donation Controversy
राम मंदिर चढ़ावा मामले में गरमाई सियासत, संजय राउत ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप; बोले- भाजपा ने गजनवी से भी ज्यादा लूटा...
Uttar Pradesh
Uttar Pradesh: 'रामभक्तों पर पहले गोलियां चलती थीं, अब अयोध्या जाने की होड़', रामपुर से योगी का सपा-कांग्रेस पर प्रहार
Suryakumar Yadav Emotional Post
'29 जून 2024 हमेशा याद रहेगा...', विश्व कप जीत को याद कर भावुक हुए सूर्यकुमार यादव; शेयर की खास तस्वीरें
Kasganj Aircraft Crash
कासगंज में सोलो ट्रेनिंग के दौरान क्रैश हुआ सेसना-152 विमान, महिला पायलट घायल; DGCA जांच में जुटी
CM Yogi slams Akhilesh Yadav
CM योगी ने पीलीभीत को दी 569 करोड़ की सौगात, विपक्ष पर जमकर साधा निशाना; बोले- सपा के लिए विकास का मतलब सिर्फ सैफई था...