Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पहलवान देश की छवि खराब कर रहे हैं – पीटी ऊषा

image_search_1674052635176_copy_1200x675-1024x576

देश में पहलवानों का बृजभूषणशरण सिंह के खिलाफ धरने पर बैठने का मुद्दा गर्माया हुआ है. पहलवानों ने कुछ दिन पहले बृजभूषण सिंह के खिलाफ कोर्ट जाने की बात कही थी. इस मामले में कुछ लोग पहलवालों का समर्थन करते हुए दिख रहे हैं तो कुछ लोग भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषणशरण सिंह के पक्ष में बोलते हुए दिख रहे है.

खाप पंचायतों ने भी जंतर मंतर पर बैठे पहलवानो के समर्थन का ऐलान कर दिया है वहीं भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा ने पहलवानों को देश की छवि खराब करने वाला कह दिया. पूर्व धावक पीटी ऊषा ने कहा कि पहलवानों का सड़कों पर इस तरह से प्रदर्शन अनुशासनहीनता है और इससे हमारे देश की छवि खराब हो रही है. भारतीय ओलंपिक संघ ने भारतीय कुश्ती महासंघ के संचालन के लिए एक एडहॉक कमिटी का गठन कर दिया है. जब तक भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव नहीं हो जाते यही कमिटी भारतीय कुश्ती महासंघ के कामकाज को देखेगा.

बृजभूषणशरण सिंह के खिलाफ जंतर मंतर पर पहलवानों का अभी भी जारी है और पहलवानों ने धरने वाली जगह पर एक पोस्टर लगाया है, जिसमें बृजभूषणशरण सिंह के खिलाफ दर्ज मामलों को दिखाया गया है. इस पोस्टर में बृजभूषणशरण सिंह के खिलाफ 38 मामलों का जिक्र है. ये पहलवान करीब तीन महीने पहले भी बृजभूषणशरण सिंह के खिलाफ धरने पर बैठे थे लेकिन तब कोई नतीजा नहीं निकला था. पहलवान इस बार आर पार के मूड में दिखाई पड़ रहे हैं.

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात