Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

नया साल 2024 में खुशहाली और बरकत आने के लिए

HAPPY

नया साल उसके लिए खुशियां ले आए ये हर कोई चाहता है।शास्त्रों के अनुसार और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घर में पाजिटिव चीजें सबसे ज्यादा महत्व रखती हैं। लेकिन कई बार आप घर में कुछ ऐसी चीजों को रखते हैं जिससे घर नेगेटिव एनर्जी बढ़ने लगती है जिससे घर की बरकत पर ताले लग जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको वास्तु के अनुसार बताएंगे कि नए साल से पहले आपको घर से कौन सी चीजों को बाहर कर देना चाहिए। जोकि आपके घर की सुख-शांति को भंग कर सकती हैं. चलिए जानते हैं नए साल को खुशहाल बनाने के लिए कौन सी चीजों को घर से निकाल बाहर करें।


ऐसा माना जाता है कि अगर आपके घर में बंद घड़ी रखी रहती है तो आपका समय भी रुक जाता है. ऐसे में बेहतर होगा कि या तो आप इसे ठीक करा लें या फिर घर से तुरंत बाहर कर दें. घर में बंद घड़ी रखना अशुभता का प्रतीक होता है जिससे जीवन में नकारात्मकता का प्रवाह बढ़ने लगता है।


अक्सर कई लोग अपने पुराने और फटे हुए कपड़ों को खूब संजोकर रखते हैं. लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में गंदे, कटे-फटे कपड़े रखने से वास्तु दोष लगता है। इसके साथ ही ये सूर्य दोष की वजह भी बनता है. ऐसे में बेहतर होगा कि आप अपने घर से पुराने और फटे कपड़ों को बाहर कर दें।


आजकल घर में एस्थेटिक लुक देने के लिए टूटी-फूटी चीजों का इस्तेमाल करने का चलन है. लेकिन वास्तु के अनुसार घर में टूटी-फूटी चीजें रखने से क्लेश की स्थिति बनी रहती है। इसके साथ ही घर में आपको कभी भी टूटी-फूटी तस्वीर या फोटो फ्रेम भी नहीं रखनी चाहिए. इससे भी घर में झगड़े और आपसी मनमुटाव की स्थिति पैदा होती है। 


वास्तु के अनुसार घर में टूटा हुआ कांच या शीशा रखना भी बेहद अशुभ होता है. इससे घर में नेगेटिव एनर्जी का वास होता है. ऐसे में बेहतर होगा कि आप घर से टूटा हुआ कांच या शीशा तुरंत निकालकर बाहर कर दे।

घर को साफ सुथरा रखें। घर में ताजी हवा आने दें। घर में गंदगी होने से लक्ष्मी भाग जाती हैं। लक्ष्मी मां को साफ सफाई बहुत पसंद है। पेड़ पौधे लगाएं।

बासी खाना न खाएं। कोशिश करें कि ताजा और फ्रेश खाना ही खायें। इससे सेहत और मन दोनों तरोताजा रहते हैं।

ऐसी मान्यता है कि इन चीजों को करने से घर में और जिन्दगी में परेशानियां दूर होती हैं। जीवन खुशहाल बना रहता है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल