श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

तीनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के नाम पर जल्द खत्म होगा सस्पेंस!

MP

विधानसभा चुनावों के बाद तीन राज्यों में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहे मंथन के बीच पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के बाद राजनीतिक गलियारों में गहमागहमी तेज हो गई है। हर किसी के मन में यह जानने की उत्सुकता बढ़ गई है कि इन तीन राज्यों में कौन कौन विराजमान होगा मुख्यमंत्री की कुर्सी पर। इसी मद्देनजर जल्द भाजपा विधायक दल की बैठक होने वाली है। 

छत्तीसगढ़ भाजपा के अध्यक्ष अरुण साव ने कहा, ‘ भाजपा कार्यकर्ताओं और लोगों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। भाजपा विधायक दल की बैठक कल 10 दिसंबर को होगी। अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल और दुष्यंत गौतम विधायकों की बैठक लेंगे।’

छत्तीसगढ़ के लिए भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षकों में से एक केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अर्जुन मुंडा ने कहा कि सीएम के नाम की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी। 

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए गहन मंथन चल रहा है। कारण शिवराज सिंह चौहान अभी भी कहे अनकहे मुख्यमंत्री की रेस में माने जा रहे हैं। उधर कैलाश विजयवर्गी का नाम भी चल रहा है। इसके अलावा और भी नाम रेस में शामिल हैं। पर, अब जल्द ही मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस खत्म हो जाएगा। क्योंकि, विधायक दल की बैठक की तारीख और समय तय हो चुका है। मध्य प्रदेश में सोमवार यानी 11 दिसंबर को विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। सभी विधायकों को इस बारे में आधिकारिक रूप से सूचित किया गया है। विधायक दल की बैठक की अध्यता केंद्रीय नेतृत्व द्वारा चुने गए पर्यवेक्षकों के द्वारा किया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री के चेहरा कौन होगा इस पर विचार किया जाएगा।

हो चुका है पर्यवेक्षकों के नाम का एलान
मध्य प्रदेश में केंद्रीय नेतृत्व ने पर्यवेक्षकों के नाम का ऐलान कर दिया है। मध्य प्रदेश में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण और पार्टी की राष्ट्रीय सचिव आशा लाकड़ा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। राजस्थान के पर्यवेक्षकों में- राजनाथ सिंह, सरोज पांडे और विनोद तावड़े को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में केंद्रीय नेतृत्व ने अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल और दुष्यंत कुमार गौतम को बनाया गया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर कथित गबन केस: योगी बोले- आस्था से खिलवाड़ करने वालों पर जीरो टॉलरेंस, मुहर्रम पर माहौल बिगाड़ने वालों को दी चेतावनी
Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच