Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

केजरीवाल का मोहल्ला क्लिनिक जांच के घेरे में

MC

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुसीबतें थमती नहीं दिख रहीं। ईडी के एक के बाद एक समन भेजने के बावजूद अरविंद केजरीवाल ईडी के सामने पेश नहीं हुए तो आज नया दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक में ‘फर्जी लैब टेस्ट’ मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है। सीबीआई को जांच की सिफारिश करते हुए सक्सेना ने लैब टेस्ट मामले में मरीजों के प्रवेश को चिह्नित करने के लिए नकली/गैर-मौजूद मोबाइल नंबरों का उपयोग किया जाना बताया है।

सूत्रों के मुताबिक निजी प्रयोगशालाओं को लाभ पहुंचाने के लिए मोहल्ला क्लीनिक द्वारा ‘‘फर्जी’’ जांच का परामर्श दिये जाने के आरोपों को लेकर उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने का आदेश दिया है।

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब कुछ दिन पहले ही सक्सेना ने दिल्ली सरकार के अस्पतालों में दवाओं की कथित आपूर्ति की सीबीआई जांच का आदेश दिया था। इसमें कहा गया था कि ये दवाएं ‘गुणवत्ता मानक जांच’ में खरी नहीं पाई गईं।

‘‘पिछले साल सामने आया था कि चिकित्सक मोहल्ला क्लीनिक में नहीं आ रहे थे, लेकिन फिर भी उन्हें उपस्थित दिखाया जा रहा था। उनकी अनुपस्थिति के बावजूद मरीजों को जांच और दवाएं लिखी जा रही थीं। बाद में, पाया गया कि ‘‘फर्जी’’ रोगियों पर परीक्षण किए गए थे। इसके संबंध में ही सीबीआई जांच के आदेश दे दिए गए हैं।’’

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड