Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

एक मोबाइल ने ली दो लोगों की जान

7

गाजियाबाद में शुक्रवार को पुलिस ने एक बदमाश को मार गिराया। इंजीनियरिंग स्टूडेंट कीर्ति सिंह की जान लेने वाले जितेंद्र को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर किया। जितेंद्र पर 12 मुकदमे दर्ज हैं जिनमें से आधा दर्जन लूट के ही हैं। लूटेरे जितेंद्र पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। इस से पहले शनिवार शाम पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।

छात्रा की मौत के जिम्मेदार एक आरोपी को पुलिस ने शनिवार को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया था। दोनों बदमाशों की शनिवार को मसूरी पुलिस से मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान इंद्रगढ़ी निवासी आरोपी बोबील के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन तब जीतू भागने में कामयाब रहा था।

हापुड़ की पन्नापुरी कॉलोनी निवासी कीर्ति सिंह एनएच-9 स्थित एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक कर रही थी। शुक्रवार को वह कॉलेज की छुट्टी के बाद ऑटो में बैठकर अपने घर जा रही थी। मसूरी थानाक्षेत्र स्थित उद्योग कुंज के सामने पहुंचने पर बाइक सवार दो बदमाशों ने किनारे बैठी कीर्ति से मोबाइल लूटने का प्रयास किया। कीर्ति ने विरोध करते हुए मोबाइल लुटने से बचाने की कोशिश की तो बदमाशों ने उसे खींच लिया। ऑटो से गिरकर कीर्ति घायल हो गई। उसके सिर की हड्डी टूट गई थी। कीर्ति को पहले पिलखुआ और फिर हापुड़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर उसे गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल लाया गया। यहां सिर के ऑपरेशन के बाद उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। घटना के 48 घंटे बाद कीर्ति नेरविवार सुबह 7:40 बजे अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

घटना सामने आने के बाद शनिवार को मसूरी एसएचओ रविंद्र चंद पंत को निलंबित कर दिया गया। साथ ही अतिरिक्त निरीक्षक पुनीत सिंह और तनवीर आलम को लाइन हाजिर किया गया। वहीं सिहानी गेट एसएचओ नरेश कुमार शर्मा को मसूरी थाने का एसएचओ बनाया है जबकि नगर कोतवाली में तैनात निरीक्षक विनेश कुमार सिंह को सिंहानी गेट एसएचओ की जिम्मेदारी दी गई है।

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट