Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

हिट एंड रन पर मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने लिया फैसला

MO

केंद्र सरकार के नए हिट एंड रन कानून लाने पर देशभर में हड़कम्प मच गया है। शीतकालीन सत्र के दौरान हिट एंड रन पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने कानून में संशोधन किया जिससे पूरे देश में चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र समेत कई प्रदेशों में ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल के चलते हाहाकार मचा हुआ है। पूरे देश में बस-ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर पड़ रहा है प्रभाव और आमजन परेशान हो रहे हैं।

इसी मद्देनजर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को कमिश्नर, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉफ्रेंस की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेट्रोल-डीजल सहित आवश्यक सामग्रियों के परिवहन में कोई बाधा उत्पन्न नहीं होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को मंत्रालय में कमिश्नर, कलेक्टर और एसपी के साथ वीसी के माध्यम से चर्चा कर ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल के मद्देनजर किए जा रहे आवश्यक उपायों की जानकारी प्राप्त की। साथ ही जरूरी दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नागरिकों को आवश्यक सामग्री के लिए परेशानी न हो, इसके लिए सभी जरूरी उपाय किए जाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई प्रभावित न हो। पेट्रोल-डीजल को लेकर कोई अवरोध पैदा करेगा तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित किए जाएं, जनता को किसी भी प्रकार का कष्ट न हो। पेट्रोल पंप और एलपीजी गैस के डीलर्स जिनके अपने वाहन हैं, उनके माध्यम से सप्लाई सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर, ग्वालियर, कटनी, रीवा, उज्जैन और सागर समेत विभिन्न जिलों के कलेक्टर, एसपी से चर्चा करते हुए कहा कि किसी भी मार्ग पर अवरोध और बाधा न हो। रास्ते की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें। सभी डीलर्स, एसोसिएशन के साथ बैठक करें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारा मैदान में मूवमेंट दिखे। सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया आदि प्लेटफार्म का उपयोग करते हुए स्थिति सामान्य होने की जानकारी दी जाए। बैठक में वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी