Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे राघव चड्ढा और परिणीति

parineeti-chopra-gets-spotted-on-a-lunch-date-with-aap-leader-raghav-chadha-netizens-troll-deets-inside-001

बॉलीवुड और राजनीति के गलियारे से एक खबर जमकर वायरल हो रही है. एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों को मुंबई में डिनर और फिर लंच पर एक साथ देखा गया. जिनके वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे. हर तरफ वीडियोज पर तरह-तरह की बातें होने लगीं हैं.

राघव चड्ढा से परिणीति को डेट करने वाला सवाल पूछा गया तो नेता ही बात को नकारते हुए नजर आए और बोल़े की परिणीति नहीं राजनीति के सावल करिए हम जबाव देंगे. उनसे दोनों की शादी को लेकर भी सवाल पूछे गए तो उन्होंने कहा कि जब होगी तब बता देंगे. परिणीति का नाम आते ही उनके चेहरे की मुस्कराहट का आना किस ओर इशारा करता है ये तो राघव चड्ढा ही बता सकते हैं. इनता ही नहीं डेटिंग को लेकर फैल रही अफवाहों पर अभी तक दोनों में से किसी का कोई रिएक्शन नहीं आया है. जिससे कयास यहीं लगाए जा रहे हैं कि अब ये बातें सिर्फ अफबाह तो नहीं हो सकती है.

बहरहाल बात यहीं खत्म नहीं होती क्योंकि दोनों के बीच कनेक्शन के चर्चे संसद तक भी पहुंच चुके हैं. शुक्रवार को राज्यसभा के चेयरमैन ने राघव चड्ढा की बात को काटकर मुस्कराते हुए कहा कि आपको सोशल मीडिया पर काफी स्पेस मिल रहा है. आज का दिन शायद आपके लिए चुप्पी का है. सभापति की बात सुनकर सदन में मौजूद सभी नेता भी हंसते नजर आए.

बता दें कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा दोनों ही सिंगल हैं. इतना ही नहीं दोनों के बीच का कनेक्शन भी काफी पुराना है. क्योंकि दोनों ने पढ़ाई ब्रिटेन में की है. और दोनों पढ़ने में भी होशियार थे. ऐसे में लोगों का मानना यही है कि दोनों एक-दूसरे के टच में पहले से होंगे. परिणीति चोपड़ा की बात करें तो उन्होंने आखिरी बार ‘ऊंचाई’ फिल्म में काम किया है. और अब वो ‘चमकीला’ और ‘कैप्सूल गिल’ में नजर आएंगी. परिणिती चौपड़ा 2011 से बॉलीवुड में काम कर रही हैं. हालांकि अब तो वक्त ही बताएगा की ये दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं या फिर कुछ और.

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब