श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सूर्य से बस थोड़ी ही दूर Aditya L1

11

सूर्य का अध्ययन करने वाला पहला अंतरिक्ष आधारित भारतीय मिशन आदित्य एल-वन सफलतापूर्वक चौथे ऑर्बिट में दाखिल हो चुका है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO)ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “चौथी बार पृथ्वी की कक्षा परिवर्तन की प्रक्रिया (ईबीएन-फोर) को सफलतापूर्वक पूरा किया गया। मॉरीशस, बेंगलुरू, एसडीएससी-एसएचएआर और पोर्ट ब्लेयर में इसरो के ‘ग्राउंड स्टेशनों’ ने इस अभियान के समय सैटेलाइट की निगरानी की। प्राप्त की गई नई कक्षा 256 किमी. x 121973किमी. है।”


इसरो ने बताया,”कक्षा परिवर्तन की अगली प्रक्रिया ‘ट्रांस-लैग्रेजियन पॉइंट-वन इंसर्शन’ (टीएल वन आई) 19 सितंबर को देर रात लगभग दो बजे निर्धारित है।”
पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर सूर्य-पृथ्वी के पहले लैग्रेंजियन बिंदु (एल वन) के चारों ओर हेलो कक्षा से सूर्य का अध्ययन करने वाली है। आदित्य एल-वन पहली भारतीय अंतरिक्ष आधारित ऑब्जर्वेटरी है
पृथ्वी के चारों ओर आदित्य एल-वन की 16 दिन की यात्रा के समय ये प्रक्रिया की जा रही है। इसमें आदित्य एल-वन अपनी आगे की यात्रा के लिए आवश्यक गति प्राप्त करेगा। पृथ्वी से जुड़े कक्षा परिवर्तन की चार प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद आदित्य एल-वन अगले ट्रांस-लैग्रेंजियन वन इंसर्शन मैन्यूवर की कक्षा में प्रवेश की प्रक्रिया से गुजरेगा।

आदित्य एल-वन के करीब 110 दिनों के बाद एल-वन प्वाइंट पर टारगेटेड ऑर्बिट में पहुंचने की उम्मीद है।

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Welcome To The Jungle Box Office
Welcome To The Jungle Box Office: अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिन में ₹100 करोड़ पार
Monsoon 2026
देश में बारिश का बड़ा संकट! जून बना 125 साल का पांचवां सबसे सूखा महीना, जुलाई को लेकर IMD की नई चेतावनी
Women Wrestlers Sexual Harassment Case
महिला पहलवान यौन उत्पीड़न केस: बृजभूषण की अंतिम दलीलें पूरी, फैसले के करीब पहुंचा मामला
Ram Mandir Donation Controversy
राम मंदिर चढ़ावा मामले में गरमाई सियासत, संजय राउत ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप; बोले- भाजपा ने गजनवी से भी ज्यादा लूटा...
Uttar Pradesh
Uttar Pradesh: 'रामभक्तों पर पहले गोलियां चलती थीं, अब अयोध्या जाने की होड़', रामपुर से योगी का सपा-कांग्रेस पर प्रहार
Suryakumar Yadav Emotional Post
'29 जून 2024 हमेशा याद रहेगा...', विश्व कप जीत को याद कर भावुक हुए सूर्यकुमार यादव; शेयर की खास तस्वीरें