Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दिल्ली में बस मार्शल को हटाया नहीं जाना चाहिए: CM केजरीवाल

51

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने शनिवार को कहा कि सीएम केजरीवाल ने उन्हें दिल्ली के बस मार्शलों को होम गार्ड के रूप में तैनात करने का निर्देश दिया था।

कैलाश गहलोत ने कहा ”कुछ समय से मुख्यमंत्री ये कह रहे हैं कि बस मार्शल रहेंगे और उन्हें हटाया नहीं जाना चाहिए।” उन्होंने कहा लेकिन जैसा कि आप सभी जानते हैं कि पिछले कुछ समय से बस मार्शलों के मुद्दे पर बाधाएं पैदा की जा रही हैं।

कैलाश गहलोत ने कहा “सीएम केजरीवाल का बार-बार आदेश रहा है कि बस मार्शलों को नहीं हटाया जाएगा जब भी ये मुद्दा मेरे सामने आया है तो मैंने परिवहन आयुक्त की फाइल पर कहा है कि बस मार्शल बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इसमें महिलाओं की सुरक्षा शामिल है।”

कैलाश गहलोत ने कहा ”इसमें सीएम ने एक बार फिर आदेश दिया कि यदि नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को शामिल नहीं किया जा सकता है तो उन्हें होम गार्ड के अधीन रखा जाना चाहिए और इसे एलजी के पास भेजा गया था।”

कैलाश गहलोत ने कहा “सीएम केजरीवाल ने मुझे आदेश दिया कि बस मार्शलों को होम गार्ड के रूप में तैनात किया जाना चाहिए इससे दो तीन तरीकों से लाभ होगा। जो बस मार्शल हैं इतने सालों से काम कर रहे हैं ये बहुत ही हमबल बैकग्राउंड से आते हैं। फाइनेंशिली बहुत स्ट्रॉंन्ग इनकी बैकग्राउंड नहीं है तो उनकों रोजगार मिला है वो रोजगार मिलता रहेगा।”

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार