श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023 में मिला दिग्गजों को सम्मान

11

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 फिल्म जगत से जुड़े लोगों के लिए सबसे बड़े अवॉर्ड फंक्शन में से एक है। इस अवॉर्ड सेरेमनी में फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियों को उनके शानदार काम के लिए सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली में विभिन्न कैटेगरी में 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किये। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए अवार्ड जीतने वाली महिला कालाकारों ने सशक्त महिला पात्र का अभिनय किया। साथ ही उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए पल्लवी जोशी, आलिया भट्ट और कृति सेनन को बधाई दी। लोकप्रिय अभिनेत्री वहीदा रहमान को वर्ष 2021 के लिए दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति ने 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की विजेता फिल्मों से जुड़े सभी लोगों की सराहना की।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023 विजेता लिस्ट:

कैटेगरी विजेता
सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म‘रॉकेट्री’: ‘द नांबी इफेक्‍ट’
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता  अल्लू अर्जुन (पुष्पा)
राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार:द कश्मीर फ़ाइल्स
  सर्वश्रेष्ठ निर्देशकनिखिल महाजन, गोदावरी
संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फ़िल्मआरआरआर
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रीआलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी)

कृति सेनन (मिमी)

  सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री  पल्लवी जोशी, द कश्मीर फाइल्स
 

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता

पंकज त्रिपाठी (मिमी)
सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकारभाविन रबारी (छैलो शो)
सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्मचार्ली 777
सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्मसरदार उधम सिंह
सर्वश्रेष्ठ गीतचन्द्रबोस (कोंडा पोलम का धाम धाम धाम)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (महिला)श्रेया घोषाल (इराविन निज़ाल)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (पुरुष)काल भैरव (आरआरआर)
सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन (बैकग्राउंड म्यूजिक)एमएम कीरावनी (आरआरआर)
सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक (सॉंग)देवी श्री प्रसाद (पुष्पा)
सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखकउत्कर्षिनी वशिष्ठ और प्रकाश कपाड़िया (गंगूबाई काठियावाड़ी)
सर्वश्रेष्ठ पटकथासंजय लीला भंसाली और उत्कर्षिनी वशिष्ठ (गंगूबाई काठियावाड़ी)
सर्वश्रेष्ठ पटकथा (ओरिजिनल)शाही कबीर (नयट्टू)
सर्वश्रेष्ठ मलयालम फिल्मघर
सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्मछैलो शो
सर्वश्रेष्ठ तमिल फ़िल्मकदैसी विवासयि
सर्वश्रेष्ठ तेलुगू फिल्मउप्पेना
सर्वश्रेष्ठ मैथिलि फिल्मसामन्था
सर्वश्रेष्ठ छायांकनअविक मुखोपाध्याय, सरदार उधम सिंह
सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफीप्रेम रक्षित (आरआरआर)
सर्वश्रेष्ठ ऑडियोग्राफी (अंतिम मिश्रित ट्रैक का री-रिकॉर्डिस्ट)सिनॉय जोसेफ, सरदार उधम सिंह
सर्वश्रेष्ठ ऑडियोग्राफी (ध्वनि डिजाइनर)अनीश बसु, झिल्ली
सर्वश्रेष्ठ ऑडियोग्राफी (लोकेशन साउंड रिकॉर्डिस्ट)अरुण असोक और सोनू केपी, चविट्टू
सर्वश्रेष्ठ बाल फ़िल्मगांधी & कं.
पर्यावरण संरक्षण/संरक्षण पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म:आवासव्यूहम्
सामाजिक मुद्दों पर सर्वश्रेष्ठ फिल्मअनुनाद
किसी निर्देशक की सर्वश्रेष्ठ पहली फिल्म के लिए इंदिरा गांधी पुरस्कारमेप्पडियन, विष्णु मोहन
सर्वश्रेष्ठ उड़िया फ़िल्मप्रत्यक्ष
सर्वश्रेष्ठ मैटैलोन फ़िल्मईकोही यम
सर्वश्रेष्ठ असमिया फिल्मअनुर
सर्वश्रेष्ठ बंगाली फिल्मकालकोक्खो
सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्मएकदा काय जाला
सर्वश्रेष्ठ मिशिंग फ़िल्मबूम्बा सवारी
सर्वश्रेष्ठ मेकअपप्रीतिशील सिंह (गंगूबाई काठियावाड़ी)
बेस्ट एडिटिंगसंजय लीला भंसाली (गंगूबाई काठियावाड़ी)
सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिज़ाइनदिमित्री मलिक और मानसी ध्रुव मेहता, सरदार उधम
बेस्ट स्पेशल इफेक्टश्रीनिवास मोहन, आरआरआर
सर्वश्रेष्ठ पोशाक डिजाइनरवीरा कपूर ई, सरदार उधम
विशेष जूरी पुरस्कारशेरशाह, विष्णुवर्धन
सर्वश्रेष्ठ स्टंट कोरियोग्राफीराजा सुलैमान, आरआरआर

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का आयोजन केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत फिल्म महोत्सव निदेशालय द्वारा किया जाता है। राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों की शुरुआत 1954 में की गयी थी ।

 

 

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज