श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

राजस्थान चुनाव के लिए भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी


राजस्थान विधानसा चुनाव में इस बार पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को लेकर सियासी बहस छिड़ी हुई है। उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में वसुंधरा राजे के नाम का ऐलान न होने पर कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार राज्य में भाजपा नए चेहरे के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी। अब जब उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में वसुंधरा राजे के नाम की घोषणा हो गई है तो लोग यह जानना चाहते हैं कि राजे के करीबियों को तरजीह दी गई है या नहीं?

राजस्थान चुनाव के लिए भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी होने के बाद से यह साफ होता दिख रहा है कि वसुंधरा राजे अब भी पार्टी में मजबूत पकड़ बनाए हुई हैं। 83 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में वसुंधरा राजे के कई करीबियों को भी मौका दिया गया है। वसुंधरा राजे हर बार की तरह आगामी चुनाव में अपनी पारंपरिक झालरापाटन सीट से मैदान में उतरेंगी।

राजस्थान में उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में भाजपा ने चित्तौड़गढ़ से विद्याधर नगर सीट से नरपत सिंह राजवी को भी मैदान में उतारा है। राजवी पार्टी के कद्दावर नेता भैरों सिंह शेखावत के दामाद हैं। पहली लिस्ट में राजवी के नाम का ऐलान न होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं के एक वर्ग ने नाराजगी जताई थी। राजवी ने भी तल्ख प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पार्टी पर हमला किया था। माना जा रहा है कि राजवी की मजबूत पकड़ को देखते हुए भाजपा नेतृत्व यू-टर्न लिया और राजवी को मौका दिया।

 

 

 


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

IND vs BAN 1st Test Day 2 Highlights
बुमराह के तूफान में उड़ी बांग्लादेश, चेन्नई टेस्ट में भारत ने बनाई मजबूत पकड़
Tirupati Laddu case in supreme court
तिरुपति लड्डू मामला पहुंचा SC, धार्मिक अधिकारों की रक्षा के लिए दायर की याचिका
Bulldozer Action
सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली बुलडोजर की शव यात्रा, राम नाम सत्य के लगाए नारे
Jasprit Bumrah New Record
जसप्रीत बुमराह बने 400 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले 10वें भारतीय गेंदबाज
Negligence In Maintenance Of Taj Mahal
ताजमहल की मुख्य गुबंद में उगा पौधा, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना
ind vs ban
भारतीय गेंदबाजों का जलवा, बांग्लादेश की टीम 149 पर हुई ढेर