Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत बढ़ी

ms

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई है. दिल्ली में आबकारी नीति मामले मे एक बार फिर राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को राहत नहीं दी है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत दो हफ्ते के लिए बढ़ा दी है. कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत सीबीआई मामले में 27 अप्रैल तक प ईडी मामले में 29 अप्रैल तक बढ़ा दी है.

इन दोनों ही मामलों में मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म हो रही थी. इसलिए सिसोदिया को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया था.मनीष सिसोदिया पिछले काफी समय से जेल में है आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को भी पूछताछ के लिए बुलाया था. तब सीबीआई से पूछताछ के बाद केजरीवाल ने कहा था कि मुझसे सीबीआई ने 56 सवाल पूछे और मैने सबका जवाब दिया. दिल्ली के सीएम ने कहा कि ये बेमतलब का मामला बनाया जा रहा है. सिसोदिया की मनी लॉंड्रिंग मामले में जमानत अर्जी की आज सुनवाई होनी है.

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा