Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बीजेपी की देश के संस्थागत ढांचे पर कब्जा करने की कोशिश: राहुल गांधी

13

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आइजोल के दो दिवसीय दौरे पर हैं। मिजोरम में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का प्रचार शुरू कर दिया है। आइजोल पहुंचे राहुल गांधी ने शहर में एक विशाल पदयात्रा भी निकाली। इस दौरान कांग्रेस समर्थकों और जनता ने उनका जोरदार स्वागत भी किया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आइजोल में कहा कि विपक्षी गुट ‘इंडिया’ देश की “60 प्रतिशत” आबादी का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी देश के पूरे संस्थागत ढांचे पर कब्जा करने की कोशिश कर रही है। राहुल ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस का हमारे देश के बारे में एक अलग नजरिया है। उन्होंने कहा कि भारत राज्यों का एक संघ है और सभी धर्मों, संस्कृतियों, सभी इतिहासों को संरक्षित करने की आवश्यकता है।

राहुल ने कहा कि कांग्रेस ने देश की नींव रखने में मदद की और उस नींव की रक्षा की। उन्होंने कहा कि विपक्षी गुट ‘इंडिया’ का मानना है कि देश का संस्थागत ढांचा और देश की संस्थाएं भारत के लोगों की हैं, किसी एक राजनीतिक संगठन की नहीं हैं।

राहुल ने सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि इसलिए नजरिया विकेंद्रीकरण और लोगों को शक्ति देने का है।

 

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट