श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

प्रदुषण पर रोक लगाने के लिए डीजल इंजन पर 10 फीसदी अतिरिक्त जीएसटी का प्रस्ताव

p

प्रदुषण पर रोक लगाने के लिए डीजल इंजन पर 10 फीसदी अतिरिक्त जीएसटी का प्रस्ताव

 

प्रदुषण के बढ़ते मामलो को देखते हुए केंद्रीय मंत्री नीतिन गढ़करी ने मंगलवार को प्रदुषण पर रोक लगाने के लिए डीजल इंजन पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त जीएसटी का प्रस्ताव रखा है ।
63वें वार्षिक सियाम सम्मेलन में नीतिन गढ़करी नें कहा कि प्रदुषण का बढ़ता स्तर नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। उन्होंने आगे कहा कि वे डीजल से चलने वाले वाहनों पर अतिरिक्त 10 प्रतिशत जीएसटी की मांग को लेकर मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात करेगें ।
देश में ज्यादातर कमर्शियल वाहन डीजल से चलते हैं । हांलाकि मारूति सुजुकी इंडिया और हौंडा जैसी बड़ी कार निर्माता कंपनियां पहले ही डीजल कारों को बनाना बंद कर चुकी है। नीतिन गढ़करी ने कहा कि देश में डीजल कारों का योगदान पहले ही कम हो गया है और निर्माताओं को इन्हें बाज़ार में बेचना बंद करना होगा ।
वर्तमान में ऑटोमोबाइल पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगता है साथ ही वाहन के प्रकार के आधार पर एक प्रतिशत से 22 प्रतिशत तक उप-कर लगता है ।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Women Wrestlers Sexual Harassment Case
महिला पहलवान यौन उत्पीड़न केस: बृजभूषण की अंतिम दलीलें पूरी, फैसले के करीब पहुंचा मामला
Ram Mandir Donation Controversy
राम मंदिर चढ़ावा मामले में गरमाई सियासत, संजय राउत ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप; बोले- भाजपा ने गजनवी से भी ज्यादा लूटा...
Uttar Pradesh
Uttar Pradesh: 'रामभक्तों पर पहले गोलियां चलती थीं, अब अयोध्या जाने की होड़', रामपुर से योगी का सपा-कांग्रेस पर प्रहार
Suryakumar Yadav Emotional Post
'29 जून 2024 हमेशा याद रहेगा...', विश्व कप जीत को याद कर भावुक हुए सूर्यकुमार यादव; शेयर की खास तस्वीरें
Kasganj Aircraft Crash
कासगंज में सोलो ट्रेनिंग के दौरान क्रैश हुआ सेसना-152 विमान, महिला पायलट घायल; DGCA जांच में जुटी
CM Yogi slams Akhilesh Yadav
CM योगी ने पीलीभीत को दी 569 करोड़ की सौगात, विपक्ष पर जमकर साधा निशाना; बोले- सपा के लिए विकास का मतलब सिर्फ सैफई था...