श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पाकिस्तानी नहीं, मेरठ की है मुन्नी

muni

पाकिस्तान से मुरादाबाद पहुंची लड़की के मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मुरादाबाद की जीआरपी पुलिस ने जब हया-बी नाम बताने वाली नाबालिग लड़की से सख्ती से जब पूछताछ की गई तो खुलासा हुआ कि वो पाकिस्तान की नहीं बल्कि यूपी के मेरठ की ही रहने वाली है । उसका नाम भी हया-बी नहीं बल्कि बुशरा है। जिसकी मानसिक हालत भी ठीक नहीं है।

एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई जिसने ना सिर्फ मुरादाबाद की लोकल पुलिस बल्कि खुफिया विभाग के भी होश उड़ा दिए। बुशरा नाम की इस लड़की को मुरादाबाद के एक सामाजिक संगठन के युवक निखिल ने काठगोदाम एक्सप्रेस में देखा था।  युवक के नाम पूछने पर लड़की ने अपना नाम हया-बी बताया था और कहा था कि वो पाकिस्तान से यहां अपनी दोस्त से मिलने आई है जो कि दिल्ली में रहती है। साथ ही लड़की ने निखिल शर्मा को बताया कि उसका बैग चोरी हो गया है और उसी में उसका पासपोर्ट वीजा समेत उसकी दिल्ली वाली सहेली का नंबर था। लड़की बार-बार खुद को पाकिस्तानी नागरिक बता रही थी. लड़की की कहानी सुनकर निखिल शर्मा को उसपर तरस आया तो वो उसे मुरादाबाद चाइल्ड लाइन लेकर पहुंचे. क्य़ोंकि मामला पाकिस्तानी लड़की का था इसलिए चाइल्ड लाइन वालों ने मामले से साफ कन्नी काट ली. जिसके बाद समाज सेवी निखिल शर्मा उसे लेकर मुरादाबाद जीआरपी के पास पहुंचा. जहां उसकी कुछ पुलिसवालों के साथ उसकी गहमा गहमी भी हो गई। जिसके बाद ताव में आकर निखिल शर्मा को सलमान की फिल्म बजरंगी भाईजान याद आई और उसने मुन्नी उर्फ हया-बी तो पाकिस्तान उसके घर छोड़ कर आने की ठान ली।

मामला सामने आने के बाद मुरादाबाद शहर में ठीक वैसा ही माहौल बन गया था जैसा सीमा हैदर के आने के बाद नोएडा के रब्बूपुरा गांव में बना था। पुलिसवालों की हालत ऐसी थी कि काटो तो खून नहीं।
जनाब से जवाब देते नहीं बन रहा. भई मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा जो था। लेकिन शाम ढलते-ढलते एक ऐसी खबर सामने आई जिससे ना सिर्फ इन दारोगा जी ने बल्कि देश की बड़ी सुरक्षा एजेंसियों ने भी राहत की सांस ली होगी। जब जीआरपी पुलिस ने गहराई से लड़की से पूछताछ की तो पता चला कि वो मेरठ के गुट्टी बाजार की रहने वाली है और मानसिक रूप से भी कमजोर है।

जीआरपी मुरादाबाद के बड़े पुलिस अधिकारी ने ये साफ कर दिया कि ये लड़की ना तो पाकिस्तान से आई है और ना ही किसी तरह की कोई घबराने की बात है। 17 साल की बुशरा वाकई मेरठ की रहने वाली है और उसके परिजनों ने इस बाद की तस्दीक़ भी कर दी है। मुरादाबाद की जीआरपी पुलिस ना तो पाकिस्तान गई और ही उसने कोई सरहद पार की। फिर भी उन्होने एक मुन्नी को अपने परिवार से मिलवा दिया औऱ अब मुन्नी यानि की मेरठ की बुशरा अपने परिजनों के साथ वापस अपने घर लौट गई है। पुलिस के बयान में ये भी साफ हो गया है कि उन्होने निखिल के खिलाफ भी कोई केस नहीं बनाया है। उसने समझदारी से काम लिया और लड़की को लेकर सीधा पुलिस थाने पहुंचा। लेकिन अगर निखिल ऐसा नहीं करता और खुद से कोई जोखिम भरा कदम उठा लेता तो क्या होता।

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज