Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दिल्ली में बिजली सब्सिडी को एलजी का झटका

 

दिल्ली में एलजी और दिल्ली सरकार के बीच फिर तानातानी शुरू हो गई है. दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना ने मुख्य सचिव से दिल्ली में बिजली सब्सिडी मामले को कैबिनेट में पेश करने के लिए कहा है. अगले 15 दिनों में कैबिनेट में इस पर निर्णय होगा. दिल्ली में बिजली सब्सिडी को लेकर आम आदमी पार्टी की विपक्ष लगातार आलोचना कर रहा है. विपक्ष ये भी आरोप आम आदमी पार्टी पर लगा रहा है कि बिजली सब्सिडी देने की वजह से दिल्ली में आर्थिक संकट मंडरा रहा है. राजधानी में बिजली सब्सिडी को लेकर दिल्ली के एलजी विनय सक्सेना के तेवर भी काफी सख्त दिखाई पड़ रहे हैं. दिल्ली सरकार की दिल्ली के एलजीओं के साथ कभी भी पटरी नहीं खाई. आम आदमी पार्टी ने हमेशा दिल्ली के एलजी पर ये आरोप लगाया है कि दिल्ली के एलजी, दिल्ली सरकार को सही से काम नहीं करने देते.

कुछ दिन पहले ही एलजी विनय सक्सेना ने अधिकारियों के साथ इस मामले में मीटिंग की थी. एलजी ने मुख्य सचिव को आदेश दिया कि 15 दिनों के अंदर दिल्ली में बिल सब्सिडी मामले में कैबिनेट में निर्णय लिया जाए. उन्होंने दिल्ली सरकार को तलब भी किया था कि अभी तक दिल्ली सरकार ने कैबिनेट से मंजूरी क्यों नहीं ली.वहीं आम आदमी पार्टी ने एलजी के इस आदेश को असंवैधानिक बताया है और कहा है कि ये सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों का उल्लंघन है. सुप्रीम कोर्ट के संवैधानिक पीठ ने अपने पहले के फैसले में साफ तौर पर कहा था कि एलजी को स्थानांतरित मामलों पर निर्णय लेने का कोई अधिकार नहीं है और बिजली सब्सिडी भी इसमें शामिल है.

 

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही