श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

तालिबानी सरकार की बेरुखी ने अफगानी दूतावास का किया अंत

af

भारत में अफगान दूतावास को एक अक्टूबर से बंद करने की घोषणा अफगान दूतावास ने  औपचारिक तरीके से कर दी है। भारत में अफगान दूतावास ने तालिबान शासन की ओर से “संसाधनों की कमी” और “अफगानिस्तान के हितों को पूरा करने में विफलता” का हवाला देते हुए भारत में अपने संचालन को बंद कर दिया है।

भारतीय दूतावास का मानना है कि कुछ वाणिज्य दूतावास हैं जो तालिबानी सरकार के निर्देश और फंड पर काम करते हैं। वे वैध नहीं हैं और ना ही वे चुनी हुई सरकार के मकसद के मुताबिक काम कर रहे हैं, बल्कि एक “अवैध शासन” (तालिबानी सरकार) के हितों का ख्याल रखते हैं। अफगानिस्तान में तालिबान शासन स्थापित होने के बावजूद भारत में अफगागिस्तान की पुरानी सरकार के राजनयिक और दूतावास काम कर रहे थे।

रविवार की सुबह 1 अक्अटूबर को अफगान दूतावास ने एक बयान में बताया कि-  गहरे दुख, अफसोस और निराशा के साथ बताना पड़ रहा है कि नई दिल्ली में अफगानिस्तान के दूतावास ने अपने संचालन को बंद करने का फैसला किया है। दूतावास ने एक बयान में कहा कि “यह फैसला बेहद खेदजनक है,अफगानिस्तान और भारत के बीच ऐतिहासिक संबंधों और दीर्घकालिक साझेदारी को ध्यान में रखते हुए फैसले पर विचार करते हुए लिया गया है।

अफगानी दूतावास ने कहा कि विएना कन्वेन्शन कुटनीतिक संबंध (1961) के अनुछेद 45 के मुताबिक दूतावास की सारी संपत्ति उस देश को दे दी जाएगी जिसमें दूतावास काम कर रहा हो। दूतावास ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की और बताया- ”हम भारत सरकार से गुजारिश करते हैं कि वह पहले सौंपे गए आधिकारिक नोट की चार बातों का ख्याल रखें और उसपर गौर करे।

बयान में कहा गया, “अफगानिस्तान का दूतावास कुछ वाणिज्य दूतावासों की गतिविधियों के बारे में एक स्पष्ट बयान देना चाहता है. यह हमारा दृढ़ विश्वास है कि इन वाणिज्य दूतावासों की ओर से की गई कोई भी कार्रवाई एक वैध या निर्वाचित सरकार के मकसदों को पूरा नहीं करती है।अफगान दूतावास ने एक बयान में भारत सरकार का आभार व्यक्त किया और कहा-  ”अफगानी राजदूत और दूतावास के राजनयिकों ने पिछले 22 सालों में अफगानिस्तान को उनकी मदद के लिए भारत के लोगों और भारत सरकार का हार्दिक आभार व्यक्त करता है।”

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Suryakumar Yadav Emotional Post
'29 जून 2024 हमेशा याद रहेगा...', विश्व कप जीत को याद कर भावुक हुए सूर्यकुमार यादव; शेयर की खास तस्वीरें
Kasganj Aircraft Crash
कासगंज में सोलो ट्रेनिंग के दौरान क्रैश हुआ सेसना-152 विमान, महिला पायलट घायल; DGCA जांच में जुटी
CM Yogi slams Akhilesh Yadav
CM योगी ने पीलीभीत को दी 569 करोड़ की सौगात, विपक्ष पर जमकर साधा निशाना; बोले- सपा के लिए विकास का मतलब सिर्फ सैफई था...
Nasrapur Rape-Murder Case
नसरापुर रेप-मर्डर केस में अदालत का ऐतिहासिक निर्णय, उपमुख्यमंत्री शिंदे ने फांसी की सजा वाले फैसले की सराहना की
Noida Fire Accident
Noida Fire Accident: नोएडा की हाईराइज सोसाइटी में भीषण आग, 21वीं मंजिल पर AC ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी; सीएम योगी ने लिया संज्ञान
Himachal Weather
Himachal Weather: रातभर की बारिश से शिमला का मौसम हुआ खुशनुमा, पर्यटकों की बढ़ी रौनक; अगले दिनों में भारी बारिश की संभावना