Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

क्या हाल है शेयर बाजार में लिस्ट हुए आज 4 आईपीओ का?

ipo

शेयर बाजार का माहौल आज काफी पॉजिटिव दिखा।आज चार कंपनियों के आईपीओ लिस्ट हुए हैं। इनमें से एक कंपनी ने निवेशकों का पैसा एक दिन में ही डबल कर दिया। लेकिन 3 शेयरों ने निवेशकों के हौसले पस्त हो गए। निवेशकों को फायदा देने वाला शेयर मोतीसंस ज्वेलर्स का रहा। घाटे वाले आईपीओ में मुथूट माइक्रोफिन, सूरज एस्टेट डेवलपर्स और सहारा मेरीटाइम लिमिटेड रहे।

मुथूट ग्रुप की माइक्रो-फाइनेंस यूनिट मुथूट माइक्रोफिन के शेयर मंगलवार को पांच फीसदी गिरावट के साथ लिस्ट हुए। इसका इश्यू प्राइस 291 रुपये था। बीएसई पर शेयर ने इश्यू प्राइस से 4.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 278 रुपये पर शुरुआत की। बाद में यह 8.83 प्रतिशत गिरकर 265.30 रुपये पर पहुंच गए। एनएसई पर कंपनी के शेयर 5.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 275.30 रुपये पर सूचीबद्ध हुए। मुथूट माइक्रोफिन के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निर्गम के आखिरी दिन, पिछले बुधवार, को 11.52 गुना अभिदान मिला था। आईपीओ के लिए 277-291 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया गया था।

सहारा मैरीटाइम की लिस्टिंग तो फ्लैट हुई लेकिन बाद में घाटे में चली गई। इस आईपीओ का इश्यू प्राइस 81 रुपये प्रति शेयर था। आज सुबह बीएसई में इसकी लिस्टिंग 81 रुपये पर ही हुई। लेकिन थोड़ी देर बाद ही 4.26 फीसदी टूट कर 77.50 रुपये पर आ गया। इसका आईपीओ 18 से 20 दिसंबर के बीच खुला था और इसे 22 गुना ज्यादा अभिदान मिला था।

सूरज एस्टेट डेवलपर्स के शेयर का इश्यू प्राइस 360 रुपये था। आज यह लिस्टिंग के समय इश्यू प्राइस से करीब छह प्रतिशत की गिरावट के साथ लिस्ट हुए। बीएसई पर शेयर ने 4.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 343.80 रुपये पर शुरुआत की। बाद में शेयर 10 प्रतिशत गिरकर 323.95 रुपये पर आ गए। एनएसई पर शेयर 5.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ 340 रुपये पर सूचीबद्ध हुए। सूरज एस्टेट डेवलपर्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन गत बुधवार को 15.65 गुना अभिदान मिल गया था। आईपीओ का मूल्य दायरा 340-360 रुपये प्रति शेयर था।

जयपुर की कंपनी मोतीसंस ज्वेलर्स के शेयरों की आज स्टॉक मार्केट में धमाकेदार लिस्टिंग हुई। कंपनी के शेयर अपने इश्यू प्राइस 55 रुपये से 98% से अधिक चढ़कर बाजार में सूचीबद्ध हुए। बीएसई पर शेयर ने इश्यू प्राइस से 88.90% चढ़कर 103.90 रुपये पर शुरुआत की। बाद में यह 98.34% 109.09 रुपये पर पहुंच गए। एनएसई पर शेयर 98.18% के उछाल के साथ 109 रुपये पर सूचीबद्ध हुए। कंपनी का शुरुआती कारोबार में बाजार मूल्यांकन 994.30 करोड़ रुपये रहा। मोतीसंस ज्वेलर्स के 151 करोड़ रुपये के आईपीओ 159.61 गुना बोलियां मिली थीं। इसका प्राइस बैंड 52-55 रुपये प्रति शेयर था। इसके तहत 2,74,71,000 करोड़ इक्विटी शेयर को जारी किए गए थे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही