Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

केनेडियन रैपर शुभ का मुंबई कॉन्सर्ट कैंसिल

भारत और कनाडा के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर कनाडा के रैपर और सिंगर ‘शुभ’ का मुंबई कॉन्सर्ट कैंसिल कर दिया गया । उनपर आरोप लगा है कि वे खालिस्तानी समर्थक हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भारत का विवादित नक्शा भी शेयर किया था । पोस्ट में भारत के नक्शे से पंजाब और जम्मू-कश्मीर को हटते हुए दिखाया गया था। जिसके बाद से लगातार उनका विरोध किया जा रहा है।

बीजेपी मोर्चा ने मुंबई में उनके होने वाले कॉन्सर्ट का विरोध किया और उनके लगे सभी पोस्टर्स को फाड़ दिया। इसके अलावा उनकी तस्वीरों पर कालिख पोतकर प्रदर्शन की धमकी दी।

शुभनीत सिंह उर्फ शुभ पर खालिस्तान के समर्थक होने का आरोप लगने के बाद भारतीय क्रिकेटर के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने उनको अनफॉलो कर दिया। इसके अलावा देश में जो युवा उनके गानों को अब तक काफी पसंद किया करती थी, वो भी उन्हें अनफॉलो कर रही है।

शुभ का इस महीने के आखिरी में मुंबई में एक बड़ा कॉनसर्ट होने वाला था। इस कॉन्सर्ट को ‘बोट इंडिया’ स्पॉन्सर कर रही थी। मगर शुभ को लेकर देश में शुरू हुए विरोध के बाद उसने भी अपनी स्पॉन्सरशिप को वापस ले लिया।

रैपर, सिंगर शुभ का परिचय
शुभ का असली नाम शुभनीत सिंह है। उनका सिंग‍िंग करियर दो साल पुराना है। जबकि महज 24 महीनों में उनके सिंगल्‍स ने यूके एशियन और यूके पंजाबी चार्ट के साथ-साथ बिलबोर्ड कैनेडियन हॉट-100 पर जगह बनाई है। साल 2021 में शुभ ने अपना पहला गाना ‘वी रोलिन’ रिलीज किया था, जिसे यूट्यूब पर 206 मिलियन से अध‍िक व्‍यूज मिल चुके हैं। हाल ही शुभ ने अपने वर्ल्‍ड टूर की घोषणा की, जिसकी शुरुआत भारत से होने वाली है। इसके बाद वह ब्रिटेन, यूएई, ऑस्‍ट्रेलिया, न्‍यूजीलैंड और अमेरिका भी जाएंगे। लेकिन शुभ के इस टूर की शुरूआत से पहले वे तमाम आलचनाओं का शिकार हो गए ।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा