Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

लोकसभा सपीकर के खिलाफ ला सकता है विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव

ओम बिरला

राहुल गांधी की सांसदी जाने के बाद विपक्ष पूरी तरह से एकजुट नजर आ रहा है. राहुल गांधी की सांसदी जाने से आहत विपक्ष अब लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में हैं. राहुल गांधी की संसद की सदस्यता जाने के बाद जो विपक्ष पहले अलग थलग दिख रहा था वो विपक्ष अब पूरी तरह से एक होता हुआ नजर आ रहा है. कांग्रेस राहुल गांधी के मुद्दे को लेकर सड़क से लेकर संसद तक अपनी लड़ाई कर रही है. कांग्रेस काले कपड़े पहनकर प्रोटेस्ट भी कर रही है और जनता के बीच जाकर राहुल की सांसदी जाने को सरकार की तानाशाही भी बता रही है. कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर आर – पार के मूड में नजर आ रही है.

सूत्रों की माने तो कांग्रेस, विपक्षी दलों के साथ लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में है. ये प्रस्ताव 3 अप्रैल को लोकसभा में पेश कर सकती है.आपको बताते चले कि अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए सौ सदस्यों का समर्थन होना चाहिए. विपक्ष लोकसभा स्पीकर ओम बिरला पर राहुल गांधी को संसद में बोलने का मौका नहीं देने और विपक्ष की आवाज दबाए जाने का आरोप लगा रहा है. लेकिन इस प्रस्ताव के लिए लोकसभा की कार्यवाही भी जरूर चलनी चाहिए और हाल के दिनों में लोकसभा  की कार्यवाही चलना बड़ा ही मुश्किल लग रहा है.

राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता जाने के बाद सरकार और विपक्ष अब खुलकर एक दूसरे के खिलाफ बोल रहे है और एक दूसरे को नीचा दिखाने का कोई भी मौका भी नहीं छोड़ रहे है. कांग्रेस सहित विपक्ष मोदी सरकार पर तानाशाही करने का आरोप भी लगा रहा है और अब लोकसभा स्पीकर ओम बिरला पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लग रहा है.

 

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार