Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मेरठ में सुरंग खोदकर ज्वेलरी की दुकान में चोरी

नौचंदी

उत्तर प्रदेश के मेरठ में चोरों ने दस फुट लंबी सुरंग खोदकर ज्वेलरी शोरूम से गहने चोरी कर लिए. आपको ये खबर किसी हिंदी फिल्म की स्क्रिप्ट लग सकती है लेकिन ये कोई फिल्मी कहानी नहीं बल्कि सच है. ये घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ की है जहां चोरों ने फिल्मी अंदाज में सुरंग खोदकर लाखों के सोने – चांदी के गहने चुरा लिए. मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र के गांधीनगर के रहने वाले व्यापारी पीयूष गर्ग का गढ़ रोड पर नंदन सिनेमा के सामने न्यू अंबिका जूलर्स के नाम से ज्वेलरी का शोरूम है. इस शोरूम के बिल्कुल नीचे नाला बह रह है. सोमवार की रात बदमाश नाले के अंदर से 10 फुट की सुरंग खोदकर अंदर घुसे और इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया. सुबह जब दुकान के मालिक पीयूष गर्ग ने आकर अपनी दुकान खोली तो उनके होश उड़ गए. उन्होंने सुरंग देखी और जेवर के खाली डिब्बे भी देखे, पीयूष गर्ग के नीचे से जमीन खिसक गई. तब पीयूष गर्ग ने अपने साथी व्यापारियों और पुलिस को सूचना दी.

व्यापारियों में इस चोरी के बाद पुलिस – प्रशासन के खिलाफ आक्रोश देखने को मिला. व्यापारियों का कहना था कि चोरों ने ज्वेलरी शोरूम को अपना सॉफ्ट टार्गेट बना लिया है. दो महीने में सुरंग खोदकर ज्वेलरी शोरूम में चोरी की ये चौथी घटना है. इस दुकान से थोड़ी ही दूरी पर पुलिस मौजूद रहती है उसके बाद भी इस तरह की घटना होना कहीं ना कहीं पुलिस की निष्क्रियता को दिखाता है. इससे पहले 3 मार्च 2023 को नौचंदी थाना क्षेत्र के प्रिया जूलर्स के यहां सुरंग खोदकर चोरी की कोशिश की गई थी. वहीं 20 फरवरी 2023 को मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में दीपक जूलर्स के यहां पर भी सुरंग खोदकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था. ऐसा लगता है कि ये काम किसी एक गिरोह का ही है जो सुरंग खोदकर ज्वेलरी की दुकानों पर चोरी करता है. पुलिस अगर पहले की चोरी की घटनाओं को खोल देती तो आगे होने वाली चोरी की घटनाओं में जरूर कमी आती. अब तो चोर बेखौफ इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे है.

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार