Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

नोएडा में हुआ सेक्स रैकेट गिरोह का भंडाभोड़

यूपी के नोएडा में सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह का भंडाभोड़ करते हुए नोएडा पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है. पुलिस ने दो महिलाओं को इस गिरोह के कब्जे से मुक्त भी कराया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि सलारपुर गाँव में एक किराए के मकान में देह व्यापार कराया जा रहा है तब फिल्मी स्टाइल में पुलिस सलारपुर गाँव में नकली ग्राहक बनकर गई और इशारा मिलने पर पुलिस वहां ने छापा मार दिया. पुलिस ने आरोपियों के पास से 6 मोबाइल फोन और कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद भी किया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है.

पुलिस को पता चला कि यहां ऑन डिमांड डील होती थी, गिरोह के कब्जे से बरामद कराई गई युवतियों ने बताया कि उनसे ये गंदा काम जोर जबरदस्ती कराया जाता था और मना करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जाती थी इसलिए मजबूर होकर उनको इस गिरोह के सरगना की बात माननी पड़ती थी. ग्राहको के एक बार हां कहने पर या ग्राहकों की डिमांड के बाद ही इन युवतियों को यहां लाया जाता था, ग्राहक की पसंद के अनुसार घंटे के हिसाब से पैसे लिए जाते थे, हाई प्रोफाइल ग्राहक मिलने पर ये रकम और बढ़ा दी जाती थी. पहले ये गिरोह कहीं और से इस अवैध और अनैतिक काम को अंजाम देता था, ये गिरोह कुछ दिनों से ही सलारपुर गाँव स्थित इस किराए के कमरे से इस काम को अंजाम दे रहा था. पुलिस की पूछताछ में इस गिरोह के लोगों ने बताया कि इनके अधिकतर ग्राहक दिल्ली एनसीआर के ही होते थे, दिल्ली एनसीआर में सेक्स रैकेटों की बाढ़ सी आई हुई है जिससे आसपास रहने वाले लोगों को भी काफी परेशानी होती है और कई बार ग्राहकों के साथ ये रैकेट जबरदस्ती या ठगी भी कर लेते है.

 

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप