Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, पांच आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh Mahasamund News: छत्तीसगढ़ के महासमुंद में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव करने का मामला सामने आया है। इस मामले में आरपीएफ ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
chhattisgarh mahasamund news stone pelting on vande bharat train

Chhattisgarh Mahasamund News: छत्तीसगढ़ के वंदे भारत ट्रेन पर पथराव करने का मामला सामने आया है। रेलवे पुलिस फोर्स (RPF) ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पांचों बागबाहरा के रहने वाले हैं।

बागबाहरा रेलवे स्टेशन पर हुआ पथराव

मिली जानकारी के मुताबिक, पथराव महासमुंद जिले के बागबाहरा रेलवे स्टेशन पर किया गया है। ट्रेन के तीन कोच के शीशे पत्थर लगने से टूट गए हैं।

आरपीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन 16 तारीख से चलने वाली है। उसका ट्रायल रन था। ट्रेन महासमुंद से सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर निकली। जैसी ही वह 9 बजे के करीब बागबहरा स्टेशन पहुंची, कुछ असामाजिक तत्वों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया।

तिहाड़ जेल से बाहर आए केजरीवाल, कहा- लाखों लोगों की दुआ का असर

अधिकारी ने बताया कि आरपीएफ ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम शिव कुमार बघेल, जीतू पांडे, सोनवानी, अर्जुन यादव और देवेंद्र कुमार है।

कोलकाता केस के आरोपी संजय रॉय का होगा नार्को टेस्ट, कोर्ट ने CBI को दी मंजूरी

एक आरोपी का भाई पार्षद

आरपीएफ के अधिकारी ने बताया कि पूछताछ में यह पता चला है कि शिवकुमार का भाई पार्षद है। सभी के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 153 के तहत कार्रवाई की जा रही है। पथराव के दौरान तीन कोचों के शीशे टूट गए हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग