Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पत्नी से सेक्स करना चाहता था 75 साल का बुजुर्ग, मना किया तो कर दी हत्या

मुंह में दांत नहीं, सिर पर बाल नहीं। शरीर में ठीक से दो कदम चलने की हिम्मत नहीं। लेकिन है... हवस। 75 साल के बुजुर्ग की हवस। ये शख्स हवस में अंधा हो गया और फिर ले ली जान। जान अपनी ही उस पत्नी की, जिसके साथ वो पिछले 50 साल से रह रहा था। 50 साल पहले शादी के वक्त उसने अग्नि को साक्षी मानकर साथ में जीने-मरने की कसमें खाई थी, लेकिन वो खुद ही अपने हाथों से अपने पत्नी की जान ले लेगा, ये शायद ही किसी ने सोचा होगा।
chhattisgarh abhanpur news old man killed wife

Chhattisgarh Abhanpur News: एक शायर ने कई साल पहले लिखा, ‘इश्क कम, हवस ज्यादा मिटाते हैं, ये नए आशिक रूह छूते नहीं, जिस्म नोच खाते हैं।’ लेकिन ये शायरी गलत है, क्योंकि इस केस में हवस वाला शख्स न ही नया आशिक है और न ही हम ये कह सकते हैं कि उसका इश्क कम है। जिस महिला के साथ उसने 50 साल से ज्यादा गुजारे, उसी की हत्या कर दी।

75 साल के बुजुर्ग ने की पत्नी की हत्या

आज हम आपको एक हैरान करने वाले केस के बारे में बताएंगे। इस केस में 75 साल के एक बुजुर्ग ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या का कारण काफी चौंकाने वाला है। हत्या की वजह है- पत्नी का शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करना। जी हां, आपने सही पढ़ा। 75 साल का बुजुर्ग अपनी 75 साल की पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता था, लेकिन पत्नी ने इनकार किया तो उसकी हत्या कर दी।

छत्तीसगढ़ के अभनपुर का मामला

ये घटना छत्तीसगढ़ के अभनपुर की है, जहां पर एक पति ने पत्नी के प्यार भरे रिश्ते को तार-तार कर दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बुधवार की रात उसने अपनी पत्नी रेवती बंजारे से शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा जाहिर की थी, लेकिन पत्नी ने इंकार कर दिया। इसके बाद जब आरोपी ने जबरदस्ती की तो पत्नी ने उसे थप्पड़ जड़ दिया।

इससे पति को गुस्सा आ गया। वो गुस्से में आग बबूला हो गया। वह पत्नी पर लगातार फावड़े से वार करने लगा। वो तब तक पत्नी को मारता रहा, जब तक उसने दम नहीं तोड़ दिया। हत्या करने के बाद आरोपी अपनी पत्नी को खून से लथपथ छोड़कर मौके से फरार हो गया।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जब पुलिस को इस घटना के बारे में पता चला तो कुछ ही घंटों के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। ये मामला अभनपुर के ग्राम सातपारा का है। पुलिस के सामने आरोपी ने अपने गुनाह को कबूल कर लिया। आरोपी की पहचान 75 साल के खोरबाहरा बंजारे के रूप में हुई है।

इस प्यार का क्या नाम दूं ? 40 की सास को 27 साल का दामाद लेकर फरार

आरोपी की तस्वीर आई सामने

पुलिस की गिरफ्तारी के बाद आरोपी की एक तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि शख्स ने सफेद कपड़े पहने हैं। सफेद दाढ़ी है… सिर पर बाल भी सफेद ही दिख रहे हैं। सिर के बालों और दाढ़ी के बालों के बीच में दिख रहा है शख्स का चेहरा। काश इस चेहरे का देखकर इस शख्स की काली नीयत के बारे में कोई जान पाता। सफेद कपड़ों में काला कारनामा कर चुका ये शख्स फिलहाल आरोपी है। अपनी जीवन साथी की हत्या का आरोपी। गांव में जब इस आरोपी के बारे में लोगों को पता चला तो परिवार के लोग शर्म में डूब चुके हैं।

केरल पहुंचा मॉनसून, इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश तो यहां चलेगी लू

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग