Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

केरल पहुंचा मॉनसून, इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश तो यहां चलेगी लू

Weather Forecast Today: मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून 30 मई को केरल पहुंच गया है। इससे कुछ राज्यों में भारी बारिश होगी। वहीं, कई राज्यों में आज भी लू की स्थिति जारी रहने की संभावना है...
weather report | weather | heatwave | shreshth bharat

Weather Forecast Today: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 30 मई को राजस्थान का गंगानगर सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां पारा 48 डिग्री के पार पहुंच गया। विभाग ने आज भी कई राज्यों में लू का अलर्ट जारी किया है। वहीं, कुछ राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। पढ़ें, आज का मौसम अपडेट…

यूपी के वाराणसी में पहुंचा 47.8 डिग्री

IMD के मुताबिक, गंगानगर में 48.3 डिग्री, मध्य प्रदेश के सीधी में 48.2 डिग्री, उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 47.8 डिग्री, हरियाणा के नरनौल में 47.5 डिग्री, झारखंड के डाल्टनगंज में 47.4 डिग्री, ओडिशा के झारसुगुड़ा और दिल्ली के आयानगर में 47-47 डिग्री, विदर्भ के ब्रह्मपुरी में 46.9 डिग्री, छत्तीसगढ़ के रायपुर में 46.8 डिग्री, पंजाब के पटियाला में 46.2 डिग्री और बिहार के डेहरी में 46 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, यूपी में आज कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है। वहीं, कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी चल सकती है। राजधानी लखनऊ में आज आंशिक बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 45 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

उत्तराखंड में लू का कहर जारी

उत्तराखंड में आज कई इलाकों में बारिश होने के साथ बिजली गिरने की संभावना है। वहीं, कुछ स्थानों पर भीषण लू चलने की संभावना है। मैदानी इलाकों में रात में भी गर्मी पड़ेगी। राजधानी देहरादून में आंशिक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान बारिश होने और धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना है। यहां आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

केरल पहुंचा दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून

IMD के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून 30 मई को केरल में प्रवेश कर चुका है। इसके पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में आगे बढ़ चुका है। इससे अगले 4-5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश होने की संभावना है।

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले 5 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

आज कहां-कहां चलेगी लू?

मौसम विभाग के मुताबिक, आज मध्य प्रदेश, विदर्भ, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और उत्तराखंड में लू चलने की संभावना है। वहीं कोंकण, गोवा और गंगीय पश्चिम बंगाल में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग