श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

“भाजपा से अलग हो जाओ वरना बम से उड़ा दूंगा” CM नीतीश कुमार को मिली धमकी

Lok sabha election result 2024 sharad pawar offer deputy pm post to nitish kumar congress reports

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने 30 जनवरी को बिहार के DGP को व्हाट्सएप मैसेज और ऑडियो क्लिप भेजा था, आरोपी ने ऑडियो क्लिप में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बीजेपी से अलग नहीं होने पर बम से उड़ाने की धमकी दी थी।

बिहार में राजनीतिक उठा पटक जारी है। नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद सियासी माहौल गरमाया हुआ है। 9वीं बार बिहार की सत्ता संभालने वाले मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। जिसके बाद EOU टीम जांच में जुट गई और आरोपी को कर्नाटक से गिरफ्तार कर लिया गया। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक बीती रात आर्थिक अपराध इकाई (Economic Offenses Unit)  अरोपी को लेकर पटना पहुंच गई। फिलहाल अरोपी कानूनी घेरे में है, उससे पूछताछ की जा रही है।

बता दें कि 28 जनवरी को नीतीश कुमार ने महागठबंधन छोड़ दिया था। वह महागठबंधन को छोड़कर अपने पुराने दल NDA में शामिल हो गए थे। सीएम के पाला बदलने के बाद आरोपी ने 30 जनवरी को बिहार के पुलिस महानिदेशक के व्हाट्एप पर मैसेज और ऑडियो क्लिप भेजें। आरोपी ने ऑडियो क्लिप के जरिये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बम से उड़ाने की धमकी दी। आरोपी ने कहा था ‘मुख्यमंत्री को कहिए बीजेपी से हट जाएं नहीं तो बम से उड़ा देंगे। उनके विधायक को भी मारेंगे, जैसा यूपी में हुआ था’।  मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने संज्ञान लेते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी। जांच टीम आरोपी से पूछताछ कर रही हैं। पूछताछ में उसने कहा कि बिहार में बढ़ती बेरोजगारी और गरीबी के लिए वहां की सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज