Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Jorhat Airbase Plane Crash: जोरहाट एयरबेस पर AN-32 विमान हादसे का शिकार, लैंडिंग के बाद हुआ धमाका

Jorhat Airbase Plane Crash

Jorhat Airbase Plane Crash: असम के जोरहाट एयरबेस पर शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का एक AN-32 परिवहन विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें भीषण आग लग गई। यह विमान एक नियमित उड़ान पर था और जैसे ही इसने जोरहाट हवाई पट्टी पर लैंड किया, इसमें एक जोरदार धमाका हुआ। हादसे के तुरंत बाद विमान दो हिस्सों में टूट गया।

लैंडिंग के बाद हुआ धमाका, फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी टीम ने संभाला मोर्चा

यह दुर्घटना असम के जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन के परिसर के भीतर ही हुई। लैंडिंग के तुरंत बाद विमान में ब्लास्ट हुआ, जिससे आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। एयरबेस पर मौजूद फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी टीमों ने तुरंत मोर्चा संभाला और आग पर काबू पाया।स्थानीय प्रशासन भी मदद में जुटा है।

वायुसेना ने शुरू की जांच, हादसे के कारणों की पड़ताल जारी

यह एक मालवाहक (टैक्टिकल मीडियम ट्रांसपोर्ट) विमान है। इसमें पायलटों के अलावा वायुसेना के अन्य कर्मी भी सवार होते हैं। शुरुआती रिपोर्टों में पायलट और क्रू मेंबर्स के नुकसान की आशंका जताई गई है, लेकिन वायुसेना की ओर से हताहतों की संख्या की सटीक आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

भारतीय वायुसेना (IAF) ने इस दुर्घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि मौके पर स्थिति का बारीकी से आकलन किया जा रहा है और जैसे ही नए तथ्य सामने आएंगे, आगे की जानकारी प्रदान की जाएगी। वायुसेना ने हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए आधिकारिक जांच शुरू कर दी है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड