Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अरविंद केजरीवाल को राहत नहीं, अंतरिम जमानत बढ़ाने से SC का इनकार

दिल्ली के मुख्यमत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है...
ARVIND KEJRIWAL | SUPREME COURT | ARVIND KEJRIWAL BAIL | SHRESHTH BHARAT

दिल्ली के मुख्यमत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट के जज जेके महेश्वरी की बेंच के समक्ष यह मामला मेंशन किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने साफ तौर पर कहा कि हम इस संबंध में कोई आदेश नहीं दे सकते हैं। आप इस मामले को लेकर चीफ जस्टिस के पास जाइए चीफ जस्टिस ही इस मामले में फैसला लेंगे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में अपनी अंतरिम जमानत को सात दिन बढ़ाने की मांग की थी। केजरीवाल की ओर से PET-CT स्कैन के साथ कई दूसरे टेस्ट कराने की बात कही।

आपको बता दें, 10 मई को सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को एक जून तक के लिए अंतरिम जमानत दी थी। जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच ने अंतरिम जमानत का आदेश पारित करते हुए कहा था कि लोकसभा चुनाव इस साल की सबसे महत्वपूर्ण घटना है।

सुप्रीम कोर्ट में ईडी के विरोध के बावजूद सुप्रीम कोर्ट से केजरीवाल को जमानत मिल गई, लेकिन केजरीवाल को ये जमानत कुछ शर्तों के साथ मिली थी। आइए जानते हैं इन शर्तों के बारे में…

केस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे केजरीवाल

अंतरिम जमानत के दौरान कोर्ट ने ये शर्त रखी कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कथित शराब घोटाला मामले में अपनी भूमिका को लेकर को कोई भी टिप्पणी नहीं कर सकेंगे।

किसी भी गवाह से नहीं करेंगे बात

अंतरिम जमानत पर ईडी के विरोध जताने के बात भी सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 1 जून तक की जमानत दी है, लेकिन इस दौरान केजरीवाल अपने केस से संबंधित किसी भी गवाह से न मिलेंगे और न ही बातचीत कर पाएंगे।

किसी भी फाइल पर नहीं कर सकेंगे साइन

इतना ही नहीं कोर्ट ने ये भी शर्त रखी है कि इस दौरान अरविंद केजरीवाल को केस से जुड़े किसी भी आधिकारिक दस्तावेज से दूर रखा जाएगा और वो उनपर साइन नहीं कर पाएंगे। बता दें कि कथित शराब घोटाला शराब घोटाला मामले में 21 मार्च को केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार किया था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात