Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दिल्ली में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी AAP, विधायकों के साथ बैठक के बाद बड़ा ऐलान

विधायकों के साथ मीटिंग के बाद 'आम आदमी पार्टी' ने एक बड़ा फैसला लिया है। AAP ने बयान जारी कर कहा कि पार्टी दिल्ली में विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी...
Delhi Vidhana Sabha election aam aadmi party took decision to contest election alone after meeting with mlas

Delhi Vidhana Sabha Election: राजधानी दिल्ली में विधायकों के साथ मीटिंग के बाद ‘आम आदमी पार्टी’ ने एक बड़ा फैसला लिया है। AAP ने बयान जारी कर कहा कि पार्टी दिल्ली में विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। गठबंधन केवल लोकसभा चुनाव के लिए था। 6 जून (गुरुवार) को पार्टी ने अपने सभी विधायकों को सीएम हाउस पर मीटिंग के लिए बुलाया था। 

अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी आप

हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने (Delhi Vidhana Sabha Election) दिल्ली में गठबंधन कर चुनाव लड़ा था। कुल सात सीटों में से जहां चार पर आप तो वहीं, तीन सीटों पर कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार खड़ा किया था। आप के 44 विधायकों के क्षेत्रों में धराशायी हो गए। आप के चार उम्मीदवारों में से तीन वर्तमान में विधायक हैं, लेकिन इन तीनों में से दो अपने ही विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार से हार गए हैं। दिल्ली की कुल 70 विधानसभा क्षेत्रों में सिर्फ 18 क्षेत्रों पर ही गठबंधन के उम्मीदवारों को भाजपा उम्मीदवार से जीत मिली है।

कैसा रहा चांदनी चौक में प्रदर्शन?

आम आदमी पार्टी के चांदनी चौक सीट की 10 विधानसभा सीटों पर विधायक हैं। मगर इसके बावजूद भी गठबंधन के उम्मीदवार जेपी अग्रवाल सिर्फ तीन विधानसभा क्षेत्रों पर ही बीजेपी प्रत्याशी प्रवीण खंडेलवाल से पीछे रहे हैं। इसमें चांदनी चौक से 15378, मटिया महल से 47613 और बल्लीमारान से 28894 मतों के अंतर से अग्रवाल भाजपा उम्मीदवार से आगे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 8 जून नहीं बल्कि इस दिन प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे मोदी! जानें नई तारीख

कन्हैया से आगे रहे मनोज तिवारी

उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार चार विधानसभा सीटों पर BJP कैंडिडेट मनोज तिवारी से आगे थे। वहीं, इस सीट के 10 विधानसभा क्षेत्रों में 7 पर आम आदमी के विधायक हैं। तीन पर भाजपा और मुस्लिम बहुल क्षेत्र बाबरपुर, मुस्तफाबाद, सीलमपुर में कन्हैया को आगे थे। वहीं, मनोज तिवारी को बुराड़ी, तिमारपुर, रोहताश नगर, करावल नगर, घाेडा और गोकलपुरी में बढ़त मिली है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार