Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मनीष सिसोदिया को तगड़ा झटका, SC ने खारिज की जमानत याचिका

दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। अदालत ने सिसोदिया की जमानत याचिका रद्द कर दी है...
delhi excise policy case supreme court rejects manish sisodia bail plea

Supreme Court On Manish Sisodia: दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। अदालत ने सिसोदिया की जमानत याचिका रद्द कर दी है। इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने सिसोदिया की जमानत याचिका को खारिज किया था। उच्च न्यायालय के इस फैसले को चुनौती देते हुए आप नेता ने देश की सबसे बड़ी अदालत का रुख किया था।

Supreme Court ने क्या कहा?

शीर्ष अदालत ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई के आरोप पत्र दाखिल करने के बाद सिसोदिया फिर से जमानत के लिए याचिका दायर कर सकते हैं। न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और संदीप मेहता की पीठ के समक्ष ईडी और सीबीआई के ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता पेश हुए। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां 3 जुलाई तक आरोप पत्र दाखिल करेंगीं।

सिसोदिया के वकील ने दी ये दलीले

अदालत में सिसोदिया की तरफ से वकील अभिषेक मनु सिंघवी पेश हुए। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से जमानत (Supreme Court On Manish Sisodia) की मांग करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी नेता 15 महीनों से हिरासत में हैं और इस मामले में अभी तक ट्रायल भी नहीं हुआ है। हालांकि, अदालत ने कहा कि सिसोदिया की जमानत याचिका पर अभी सुनवाई नहीं हो सकती।

यह भी पढ़ें- Lok sabha election 2024 result: यूपी में क्यो कम हुई बीजेपी की सीटें, पढ़ें मुख्य कारण..

26 फरवरी को हुई थी सिसोदिया की गिरफ्तारी

बता दें कि दिल्ली शराब घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया को CBI ने 26 फरवरी साल 2023 में गिरफ्तार किया था। वहीं, 9 मार्च, 2023 में मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया था। वहीं, इस मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी गिरफ्तार किया गया है। अंतरिम जमानत की अवधि खत्म होने के बाद केजरीवाल ने 2 जून (रविवार)को तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार