Delhi Water Crisis: दिल्ली इन दिनों भीषण पेयजल संकट से गुजर रहा है। इस जल संकट को लेकर अब राजनीति भी तेज हो गई है। पानी की किल्लत को लेकर भाजपा ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विरोध-प्रदर्शन के साथ ही इस मुद्दे पर भाजपा सांसद भी सरकार को घेरने में जुटे हैं। वहीं पेयजल संकट पर भाजपा आज दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर ‘मटका फोड़’ प्रदर्शन कर रही है। पश्चिमी दिल्ली से भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत और अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजधानी में पानी की कमी के मुद्दे पर दिल्ली सरकार के खिलाफ नजफगढ़ में विरोध प्रदर्शन किया। इससे पहले कल कांग्रेस पार्टी ने कल जल संकट को लेकर मटका फोड़ प्रदर्शन किया था।
#WATCH | Delhi: BJP MP from West Delhi, Kamaljeet Sehrawat and other party workers hold a protest in Najafgarh against the Delhi Government on the issue of water shortage in the national capital. pic.twitter.com/Z9AkkIaHxk
— ANI (@ANI) June 16, 2024
बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि ‘देश की राजधानी में जल संकट का अगर कोई जिम्मेदार है तो वह वहीं के सीएम अरविंद केजरीवाल और आप सरकार है। दिल्ली में जल संकट प्राकृतिक नहीं है। इनकी लापरवाही, पानी की चोरी, पानी की बर्बादी मूल कारण है, जिसकी वजह से दिल्ली में जल संकट है। 10 साल से आप की सरकार है, 2024 तक हर घर जल का वादा अरविंद केजरीवाल ने किया था, उस वादे का क्या हुआ?’
नई दिल्ली से भाजपा की नवनिर्वाचित सांसद बांसुरी स्वराज ने दिल्ली में पानी की कमी को लेकर दिल्ली सरकार के खिलाफ ‘मटका-फोड़’ विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
#WATCH | Delhi: BJP MP from New Delhi Bansuri Swaraj takes part in 'matka-phod' protest against Delhi government over the water shortage in Delhi. pic.twitter.com/nIa0fnEW9C
— ANI (@ANI) June 16, 2024