Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

फेल हुई IMD की सारी भविष्यवाणी, इसलिए नहीं हो रही मानसून की दस्तक, जानें कब मिलेगी गर्मी से राहत

मानसून को लेकर लगातार भविष्यवाणियां हो रही हैं, लेकिन मौसम विभाग के सारे अनुमान फेल होते दिखाई दे रहे हैं। मानसून केरल के रास्ते महाराष्ट्र होते हुए बढ़ रहा है...
Monsoon Weather Update delhi up bihar know imd rain alert in detail

Monsoon Weather Update: उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप जारी है। हर किसी को ये इंतजार है कि इस चिपचिपाती गर्मी से राहत कब मिलेगी? मानसून को लेकर लगातार भविष्यवाणियां हो रही हैं, लेकिन मौसम विभाग के सारे अनुमान फेल होते दिखाई दे रहे हैं। मानसून केरल के रास्ते महाराष्ट्र होते हुए बढ़ रहा है। दरअसल, मानसून केरल, महाराष्ट्र होते हुए गुजरात पहुंचा है। मगर गुजरात से आगे वह बढ़ ही नहीं रहा है।

मौसम विभाग यानी IMD के एक अधिकारी ने बताया कि गुजरात में समय से चार दिन पहले 11 जून को ही मानसून ने एंट्री कर ली है। दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रतिकूल परिस्थितियों की वजह से राज्य के अन्य हिस्सों में आगे नहीं बढ़ पाया है। आईएमडी के अहमदाबाद मौसम केंद्र के वैज्ञानिक की मानें तो दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 11 जून को दक्षिण गुजरात के नवसारी में दस्तक दी थी, लेकिन प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण यह चार दिन से आगे नहीं बढ़ पाया है।

यहां ये आगे नहीं बढ़ पा रहा है मानसून

मौसम वैज्ञानिक ने आगे कहा, ‘दक्षिण-पश्चिम मानसून आमतौर पर 15 जून को गुजरात में प्रवेश करता है और 20 जून तक अहमदाबाद और सौराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों सहित अन्य भागों में आगे बढ़ता है। 25 जून तक मानसून सौराष्ट्र के अधिकांश भागों में पहुंच जाता है और 30 जून तक यह पूरे गुजरात को कवर कर लेता है।’

यह भी पढ़ें-Delhi Water Crisis: जल संकट को लेकर BJP का ‘मटका फोड़’ प्रदर्शन

अगले 5 दिन में बारिश के आसार

वहीं, आईएमडी ने आने वाले 5 दिनों में राज्य के कई जिलों में अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। हालांकि, शुक्रवार और शनिवार को कुछ इलाकों में मानसून-पूर्व बारिश हुई।

यूपी-बिहार में कब होगी मानसून की एंट्री?

मौसम विभाग के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली और उत्तरी भारत के अन्य हिस्सों में इस महीने के अंत तक यानी 27 जून के आसपास मानसून की दस्तक हो सकती है।18 जून तक पश्चिम बंगाल में मानसून पहुंचेगा और कई जिलों में बारिश होगी।कोलकाता में 16, 17 और 18 जून को बारिश की संभावना है। झारखंड में मानसून 19 जून के आसपास आने की उम्मीद है। इसके एक दो दिन बाद यानी 20 जून के बाद बिहार में मानसून प्रवेश करेगा। उत्तर प्रदेश में भी 21 जून को मानसून की एंट्री हो सकती है। बता दें कि अभी पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और झारखंड के इलाकों में भंयकर गर्मी है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग