Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Father’s Day 2024: आज मनाया जा रहा है ‘फादर्स डे’

Father's Day 2024

Father’s Day 2024: पिता को जीवन का आधार कहा गया है। इसी बात का अर्थ समझाने के लिए भारत में जून महीने के तीसरे रविवार को ‘फादर्स डे’ मनाया जाता है। जीवन में माता-पिता का कर्ज तो कोई चुका नहीं सकता है, लेकिन अमेरिका की रहने वाली एक लड़की सोनोरा स्मार्ट डोड की ओर से पेश किए गए इस दिन को सेलिब्रेट करने के पीछे बेहद खास वजह छिपी है।

‘फादर्स डे’
पहली बार ‘फादर्स डे’ वाशिंगटन के स्पोकेन शहर में मनाया गया था, जिसका प्रस्ताव सोनोरा स्मार्ट डॉड ने दिया था। दरअसल, सोनोरा की मां नहीं थीं और उनके पिता ने ही पांच अन्य भाई-बहनों के साथ सोनोरा को मां और बाप दोनों का प्यार दिया था। बच्चों के पालन-पोषण से लेकर उनके प्रति प्यार, त्याग और समर्पण देकर सोनोरा ने मां के लिए मनाए जाने वाले दिन यानी ‘मदर्स डे’ की तरह ही पिता के प्रति प्रेम और स्नेह जाहिर करने के लिए इस दिन को मनाने की शुरुआत की।

फादर्स डे का इतिहास

सोनोरा ने सोचा कि मां की तरह कम से कम एक दिन पिता के लिए भी जरूर होना चाहिए। सोनोरा के पिता का जन्मदिन जून में पड़ता था। ऐसे में, उन्होंने जून में इस फादर्स डे को मनाने की याचिका दायर की। फाइनली उनकी यह मांग पूरी हुई और 19 जून 1910 को पहला ‘फादर्स डे’ मनाया गया। 1966 में राष्ट्रपति लिंडन जॉनसन ने फादर्स डे को जून के तीसरे संडे को मनाने का ऐलान किया था। आगे चलकर इसे पूरे संयुक्त राज्य अमेरिका में मान्यता मिली और 1972 में इसे अवकाश भी घोषित कर दिया गया।

अलग-अलग दिन सेलिब्रेट किया जाता है ‘फादर्स डे’
स्पेन, क्रोएशिया, इटली में ये दिन 19 मार्च को सेलिब्रेट किया जाता है। खैर पिता कभी अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं करते हैं, वो मां की तरह कभी भी बच्चों को दुलराते नहीं हैं लेकिन पिता वो वटवृक्ष है, जिसकी छाया में, हर बच्चा पूरी तरह से सुरक्षित होता है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा