श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

लखनऊ सुपरजायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराया

राजस्थान

आईपीएल में कल हुए मैच में लखनऊ ने राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया. लखनऊ के लिए मार्कस स्टोइनिस ने इस बार बल्ले की जगह गेंद से अपनी टीम को मैच जितवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की. जयपुर में हुए इस मैच में राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टी-20 क्रिकेट में अमूमन कप्तान यही करते हैं. लखनऊ की शुरूआत अच्छी रही और लखनऊ के लिए दोनों ओपनरों ने अच्छी पारी खेली. कप्तान लोकेश राहुल ने 39 रन बनाए वहीं वेस्टइंडीज  के, काइल मेयर ने 51 रनों की पारी खेली. पूरन और स्टोइनिस ने भी छोटी लेकिन उपयोगी पारी खेली. लखनऊ ने राजस्थान के सामने 155 रनों का लक्ष्य रखा.

इस बार विकेट आसान नहीं था, ये स्कोर जितना छोटा लग रहा था पिच को देखते हुए इतना छोटा था नहीं और ये मैच के नतीजे के बाद साबित भी हुआ. लखनऊ ने 154 रनों का बचाव कर लिया और राजस्थान इस मैच के करीब पहुंचने के बावजूद 10 रनों से हार गया. हालांकि राजस्थान की शुरूआत भी दमदार रही. राजस्थान के ओपनरो ने भी अच्छी पारियां खेली लेकिन बाद में राजस्थान के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए. राजस्थान के लिए आवेश खान ने 3 और स्टोइनिस ने 2 विकेट लिए. 21 रन बनाने के साथ-साथ 2 विकेट लेने वाले मार्कस स्टोइनिस को इस मैच का मैन ऑफ द मैच चुना गया. राजस्थान इस हार के बाद भी अंक तालिका में शीर्ष पर कायम है, दूसरे स्थान पर राजस्थान को इस मैच में हराने वाली लखनऊ सुपरजायंट्स है.

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य