Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

गुरू नानक जंयती के अवसर पर जगमगाया स्वर्ण मंदिर

6

देशभर में आज गुरू नानक जंयती का पर्व मनाया जा रहा है। हर साल कार्तिक पूर्णिमा को गुरु नानक जयंती मनाई जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन सिख धर्म संस्थापक गुरु नानक देव का जन्म हुआ था। इस पवित्र दिन को लोग प्रकाश उत्सव और गुरु पर्व के रूप में मनाते हैं। सिख धर्म को मानने वाले लोगों के लिए यह दिन बेहद खास होता है। इस दिन गुरुद्वारों में कीर्तन किए जाते हैं और गुरुवाणी का पाठ किया जाता है। साथ ही जगह-जगह लंगरों का आयोजन होता है।

गुरु नानक देव बचपन से ही ईश्वर के प्रति समर्पित थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समानता और सहिष्णुता को बढ़ावा देने में बिताया। गुरु नानक देव का जन्म 1469 में पाकिस्तान के लाहौर के पास राय भोई दी तलवंडी गांव में हुआ था। जिसे आज ननकाना साहिब के नाम से जाना जाता है। गुरु नानक ने कई भजन लिखे जिन्हें गुरु अर्जन ने आदि ग्रंथ में संकलित किया। वह भारत भर के तीर्थ स्थानों पर गए। गुरु ग्रंथ साहिब के प्राथमिक छंद इस तथ्य पर आधारित हैं कि ब्रह्मांड का निर्माता एक है। गुरु नानक देव के शब्द मानवता की निस्वार्थ सेवा का संदेश भी फैलाते हैं।

गुरु नानक जयंती के अवसर पर पवित्र मंदिर स्वर्ण मंदिर को रोशन किया गया है।

गुरूनानक के अमनोल वचन

‘मेहनत और ईमानदारी की कमाई में से जरूरतमंद को भी कुछ देना चाहिए, इससे आने वाले समय में जरूर लाभ मिलता है.’

‘संसार को जीतने से पहले स्वयं अपने विकारों पर विजय पाना अति आवश्यक है. जब आप खुद के विकारों पर विजय पा लेंगे, तो आपको कोई भी सफलता ही सीढ़ियों से नीचे नहीं गिरा पाएगा.’

‘अहंकार कभी नहीं करें, बल्कि विनम्र भाव से जीवन गुजारें. अहंकार करने से बड़े बड़े विद्वान भी बर्बाद हो गए.’

‘ईश्वर की भक्ति करने वालों को किसी का भय नहीं रहता, क्योंकि उस व्यक्ति को मानसिक तनाव से मुक्ति मिल जाती है.’

‘स्त्री-जाति का आदर करना चाहिए. स्त्री और पुरुष दोनों को ही बराबर मानना चाहिए.’

‘धन को जेब तक ही सीमित रखना चाहिए, उसे हृदय में स्थान नहीं देना चाहिए. क्योंकि, हृदय पर स्थान देने से लालसा और बढ़ जाती है.’

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार