Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बांग्लादेश के खिलाफ दिखा हार्दिक पांड्या का स्वैग, नो लुक शॉट के फैंस हुए दीवाने

Hardik Pandya No Look Shot: भारतीय टीम और बांग्लादेश टीम के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच 6 अक्टूबर को खेला गया।
Hardik Pandya No Look Shot

Hardik Pandya No Look Shot: भारतीय टीम और बांग्लादेश टीम के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच 6 अक्टूबर को खेला गया। टीम इंडिया ने ग्वालियर में खेले गए पहले मुकाबले में बांग्लादेश को करारी शिकस्त दी। पहला टी20 जीतकर भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

इस मैच में भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या द्वारा खेला गया एक शॉट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हार्दिक पांड्या ने मैच के दौरान बिना देखे ही शानदार तरीके से एक गेंद को चौके के लिए बाउंड्री के पार पहुंचाया, उनका यह शॉट फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

पहले टी 20 मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के आगे बांग्लादेश की पूरी टीम 19.5 ओवरों में सिर्फ 127 रनों पर सिमट गई।

https://twitter.com/97notout__/status/1842992063740305615

जवाब में भारतीय टीम ने इस लक्ष्य को मात्र 11.5 ओवरों में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत की तरफ से हार्दिक पांड्या, कप्तान सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन ने अच्छी बल्लेबाजी की। टार्गेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए हार्दिक पांड्या ने ताबड़तोड़ पारी खेली।

पांड्या ने मात्र 16 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 39 रन बनाए। इस दौरान हार्दिक पांड्या ने एक ऐसा शॉट लगाया, जिसकी खूब चर्चा हो रही है।

हार्दिक पांड्या ने 12वें ओवर के दौरान तस्कीन अहमद की बांउसर पर नो लुक शॉट लगाया। तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद ने बाउंसर डालने की कोशिश की, उस गेंद को हार्दिक ने बिना ही देखे कट कर दिया और गेंद थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर चार रनों के लिए चली गई। अब हार्दिक का यह शॉट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें- हार्दिक ने तोड़ा कोहली का खास रिकॉर्ड, क्या सूर्यकुमार यादव कर पाएंगे बराबरी?

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग