श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

IPL 2024: LSG से बाहर हुआ ये धाकड़ गेंदबाज, मैट हैनरी ने किया रिप्लेस

David willey | Matt Henry | LSG | SHRESHTH BHARAT

IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम को आईपीएल 2024 सीजन की शुरुआत में ही झटका लगा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,  डेविड विली व्यक्तिगत कारणों से टूर्नामेंट से ही हट गए हैं। शनिवार को न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी मौजूदा ने डेविड को रिप्लेस किया है। हेनरी अपने बेस प्राइस 1.25 करोड़ रुपये पर डेविड विली की जगह टीम में शामिल हुए।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने शनिवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले मैच से पहले यह घोषणा की है। पिछले साल दिसंबर में दुबई में हुई नीलामी में इग्लैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज डेविड विली को लखनऊ सुपर जाइंट्स ने उनके बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये में खरीदा था।

LSG के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर IPL की शुरूआत में कही थी ये बात

आईपीएल की शुरुआत से पहले मार्च में एलएसजी के नए मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने मीडिया  से बातचीत करते हुए खुलासा किया था कि विली सीजन की शुरुआत में उपस्थित नहीं होंगे। लेकिन अब डेविड विली व्यक्तिगत कारणों से टूर्नामेंट पूरे टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। इनसे पहले इग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड को भी टी20 विश्व कप से पहले इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने पूरे सीजन के लिए बाहर कर दिया था। वुड की जगह लखनऊ सुपर जायंट्स ने वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शामर जोसेफ को लिया था।

डेविड विली का बाहर होना टीम के लिए एक झटका है लेकिन अब एलएसजी को मैट हेनरी से बड़ी उम्मीदें होंगी। हेनरी ने न्यूजीलैंड के लिए अब तक 25 टेस्ट,  82 एक दिवसीय मैच और 17 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं। इससे पहले वह आईपीएल में पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने दो आईपीएल मैचों में भाग लिया है और दोनों ही मैच 2017 में पंजाब किंग्स के लिए खेले थे।

LSG को पहले मैच में मिली थी हार

जहां तक लखनऊ सुपर जायंट्स टीम की बात है तो उसको अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स से 20 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। केएल राहुल की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स वर्तमान में शून्य अंक के साथ -1.000 के नेट रन रेट के साथ दसवें स्थान पर है। टीम ने अब तक एक मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज